📢 Solved Paper & Admit Card Live – Join Telegram Now 3:00 बजे
Telegram

Rajasthan Lab Assistant Geography Answer Key 2026 PDF Download in Hindi, Direct Link, Complete Solved Paper

Rajasthan Lab Assistant Geography Answer Key 2026 PDF Download, Solved Paper for 9 May 2026 Exam

Rajasthan Staff Selection Commission (RSSB) will release the Rajasthan Lab Assistant Geography Answer Key 2026 in June 2026 on its official website. Candidates who appeared in the 9 May Geography paper can download the answer key PDF in Hindi and check solved questions, unofficial solutions, and question paper analysis. The direct link to download the Rajasthan Lab Assistant Geography Answer Key 2026 PDF will be updated here after the official release.

Rajasthan Lab Assistant Geography Solved Paper 9 May 2026 in Hindi

The Rajasthan Lab Assistant Geography Exam 2026 was conducted on 9 May 2026 at various examination centres across Rajasthan state. A large number of candidates appeared in the Geography paper and Geography Solved paper provided below.

Q.1. राजस्थान में कृषि के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

(a) राजस्थान देश में बाजरे का सबसे बड़ा उत्पादक है।
(b) राजस्थान में अजमेर, नागौर, अलवर और भरतपुर मुख्य ज्वार उत्पादक जिले हैं।
(c) राजस्थान का तिलहन और सरसों उत्पादन में देश में पहला स्थान है।
(d) राजस्थान में कपास उत्पादन में भरतपुर एक अग्रणी जिला है।
(e) मक्का राजस्थान की तीसरी महत्वपूर्ण फसल है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, c, d
(B) b, c, d, e
(C) a, b, c, e
(D) a, b, d, e
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a, b, c, e

Q.2. राजस्थान की प्राकृतिक वनस्पति और वनों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

(a) राजस्थान में वन आच्छादित क्षेत्र करीब 9.57% है।
(b) सघन वन राजस्थान के सिरोही, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, राजसमंद आदि में विस्तृत है।
(c) उष्णकटिबंधीय कंटीले वन पश्चिमी शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में पाये जाते हैं।
(d) उष्णकटिबंधीय शुष्क-पर्णपाती वन राजस्थान में छोटे क्षेत्र में पाये जाते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) b, c और d
(C) a, c और d
(D) a, b और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, b और c

Q.3. अभिकथन A: बहुत सारी वन्यजीव प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर हैं और राजस्थान में भी उनकी संख्या दिन-ब-दिन घट रही है।
कारण R: वन्यजीव हानि के मुख्य कारण हैं: पर्यावास हानि, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, कस्बों, बांधों, सड़कों औद्योगिक इकाईयों के निर्माण इत्यादि के कारण वन भूमि की हानि/कमी।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।

Q.4. अभिकथन A: ग्रीष्म ऋतु में अधिकतम तापमान जून माह में दर्ज किया जाता है।
कारण R: ग्रीष्म ऋतु में “लू” नामक गर्म हवा राजस्थान में बहती है

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.5. निम्नलिखित में प्रवाहित (बहते) जल के भूआकृतिक अभिकारकों के सन्दर्भ में सही कथनों की पहचान कीजिए:

(a) प्रवाहित जल आर्द्र प्रदेशों में सबसे महत्वपूर्ण अभिकारक है।
(b) स्थलगत प्रवाह के कारण परत अपरदन होता है।
(c) नदी चैनल का ढाल जितना मंद होगा, उतना ही अधिक अपरदन होगा।
(d) युवा अवस्था में धारा विभाजक संकीर्ण तथा उठे होते हैं, दलदली भूमियों, आर्द्र स्थलों और झीलों के साथ।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a और c
(B) a और b
(C) a और d
(D) a, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a और b

Q.6. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (राज्य)सूची II (पर्वत/शिखर)
(a) जम्मू और कश्मीर(I) माउंट नंदादेवी
(b) लद्दाख(II) माउंट कंचनजंगा
(c) उत्तराखंड(III) नन
(d) सिक्किम(IV) साल्टोरो कांगड़ी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-III, b-IV, c-I, d-II
(C) a-I, b-IV, c-III, d-II
(D) a-IV, b-III, c-I, d-II
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a-III, b-IV, c-I, d-II

Q.7. निम्नलिखित मानचित्रों के प्रकार को स्केल रिप्रैज़ेंटेटिव फ़्रैक्शन के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें (निम्न से उच्च):

(a) स्थलाकृतिक मानचित्र
(b) ग्राम भू-संपत्ति मानचित्र
(c) एटलस मानचित्र
(d) नगर योजना मानचित्र

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) d, b, a, c
(B) b, d, a, c
(C) b, d, c, a
(D) c, a, d, b
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) c, a, d, b

Q.8. जब ग्रीनविच (0°) में समय दोपहर के 12:00 हो तब 90° पूर्वी (E) देशांतर पर स्थित एक स्थान के स्थानीय समय का निर्धारण करें।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) 6:00 सायं
(B) 6:00 प्रातः
(C) 5:30 प्रातः
(D) 5:30 सायं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) 6:00 सायं

Q.9. निम्नलिखित मानचित्र प्रक्षेपों में से किसमें पृथ्वी की सतह के किसी प्रदत्त क्षेत्र की आकृति शुद्ध रखी जाती है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) होमोलोग्राफिक (समक्षेत्र) प्रक्षेप
(B) दिगंशी (समदूरस्थ) प्रक्षेप
(C) यथाकृतिक (अर्थोमॉर्फिक) प्रक्षेप
(D) लंबकोणीय (अर्थोग्राफिक) प्रक्षेप
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) यथाकृतिक (अर्थोमॉर्फिक) प्रक्षेप

Q.10. किस “मानचित्र प्रक्षेप” से भारत को सर्वोत्तम निरूपित किया जा सकता है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) बेलनाकार समक्षेत्र
(B) शंकुवाकार प्रक्षेप
(C) खमध्यीय प्रक्षेप
(D) मर्केटर प्रक्षेप
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) शंकुवाकार प्रक्षेप

Q.11. निम्नलिखित ढालों में से किसमें समोच्च रेखाएं अति निकट स्थित मिलती हैं?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) मंद ढाल
(B) तीव्र ढाल
(C) उत्तल ढाल
(D) अवतल ढाल
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) तीव्र ढाल

Q.12. पृथ्वी के किस प्रदेश में “महा विविधता केन्द्रों” की संख्या सर्वाधिक है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) शीतोष्ण प्रदेश
(B) उष्णकटिबंधीय प्रदेश
(C) ध्रुवीय प्रदेश
(D) प्रशांत महासागर
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) उष्णकटिबंधीय प्रदेश

Q.13. विश्व में निम्नलिखित पारिस्थितिकीय तप्त स्थलों (हॉट-स्पॉट) को पश्चिम से पूर्व के क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) अटलांटिक वन, ब्राजील
(b) पूर्वी चाप पर्वतमाला, तंजानिया
(c) मध्य अमेरिकी उच्चभूमि वन
(d) पूर्वी हिमालय
(e) क्वींसलैंड

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) c, a, b, d, e
(B) a, c, b, d, e
(C) c, a, e, b, d
(D) a, c, e, b, d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, c, b, d, e

Q.14. गंगा अपवाह तंत्र के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

(a) गंगा नदी का उद्गम गोमुख के पास गंगोत्री ग्लेशियर से होता है।
(b) देवप्रयाग में भागीरथी अलकनंदा से मिलकर गंगा बनाती है।
(c) रुद्रप्रयाग में पिंडार नदी अलकनंदा से मिलती है।
(d) यमुना गंगा की सबसे लंबी सहायक नदी है।
(e) सोन नदी गंगा में बाँये तट से मिलने वाली प्रमुख सहायक नदी है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, c और d
(B) a, b और d
(C) a, c और e
(D) a, b और e
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b और d

Q.15. आपदा निवारण में निम्नलिखित में से कौन-कौन से उपाय शामिल हैं?

(a) संरचनात्मक उपाय
(b) राहत वितरण
(c) मुआवजा
(d) जोखिम मूल्यांकन और योजना
(e) संसाधन प्रबंधन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, c
(B) c, d, e
(C) b, c, d
(D) a, d, e
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a, d, e

Q.16. भारतीय अपवाह तंत्रों के संदर्भ में सही कथनों की पहचान कीजिये:

(a) नर्मदा अपना मार्ग बार बार बदलने के लिये कुख्यात है।
(b) कोसी नदी को “झारखंड का शोक” कहा जाता है।
(c) गोदावरी सबसे बड़ा प्रायद्वीपीय नदी तंत्र है।
(d) कोसी एक पूर्ववर्ती नदी है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a और b
(B) b और c
(C) a और d
(D) c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) c और d

Q.17. अभिकथन A: जैसे-जैसे तरंग पुलिन के पास आती है, वह धीमी हो जाती है।
कारण R: गतिशील जल और महासागर नितल के बीच घर्षण घटित होता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।

Q.18. भारत की वन नीति (1988) के लक्ष्य अनुसार भारत के भौगोलिक क्षेत्र का कितने प्रतिशत भाग वनावरण के अंतर्गत होना चाहिए?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) 31%
(B) 33%
(C) 23%
(D) 25%
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) 33%

Q.19. निम्नलिखित में से कौनसी वृक्ष प्रजाति मुख्यतया उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वनों में पायी जाती है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) बबूल
(B) बेर
(C) सागौन
(D) शीशम
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) सागौन

Q.20. हिमालय के पर्वतीय वनों के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

(a) हिमालय के गिरिपाद में पर्णपाती वन पाये जाते हैं।
(b) निम्न ऊंचाईयों में मॉस और लाइकन पाये जाते हैं।
(c) 3000-4000 मीटर के बीच मुख्यतः ओक और चेस्टनट पाये जाते हैं।
(d) हिमालय के उच्च चरागाह ऋतु-प्रवास के लिये गुज्जर तथा बकरवाल जैसी जनजातियों द्वारा प्रयोग किए जाते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a और b
(B) c और d
(C) a और c
(D) a और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) c और d

Q.21. भारत में प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

(a) मंजरा नदी, गोदावरी नदी की सहायक नदी है।
(b) कोयना नदी, नर्मदा नदी की सहायक नदी है।
(c) भीमा नदी, कृष्णा नदी की सहायक नदी है।
(d) भवानी नदी, कावेरी नदी की सहायक नदी है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a और b
(B) b और c
(C) a, c और d
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a, c और d

Q.22. निम्नलिखित में से कौनसे कथन सतत पोषणीय विकास के संबंध में सत्य हैं?

(a) विकास की संकल्पना गतिशील है।
(b) आरंभ में विकास की संकल्पना आर्थिक संवृद्धि की पर्याय थी।
(c) ब्रेटलैंड रिपोर्ट का नाम स्वीडन की प्रधानमंत्री के नाम पर रखा गया है जो विश्व पर्यावरण एवं विकास आयोग की अध्यक्ष थी।
(d) सतत पोषणीय विकास, विकास के पारिस्थितिकीय, सामाजिक तथा आर्थिक पक्षों का ध्यान रखता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, c और d
(B) b, c और d
(C) c और d
(D) a, b और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a, b और d

Q.23. निम्नलिखित तेल क्षेत्रों में से कौनसा भारत में 1973 में खोजा गया और 1976 में वहां उत्पादन शुरू हुआ था?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) डिगबोई
(B) मुंबई हाई
(C) अंकलेश्वर
(D) मोरान
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) मुंबई हाई

Q.24. मानव विकास की अंतर्राष्ट्रीय तुलनाओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

(a) भारत की तुलना में श्रीलंका का एचडीआई सूचकांक अधिक है।
(b) कम एचडीआई वाले देश रक्षा की बजाय सामाजिक क्षेत्रों में अधिक व्यय करते हैं।
(c) राजनीतिक संघर्ष और अस्थिरता एचडीआई मूल्यों को कम करते हैं।
(d) राज्यक्षेत्र का आकार और प्रति व्यक्ति आय, मानव विकास से प्रत्यक्षत: संबंधित हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और d
(B) b, c और d
(C) b और d
(D) a और c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a और c

Q.25. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (प्रकार / कारक)सूची II (कारण/प्रवासी)
(a) प्रतिकर्ष (पुश) कारक(I) दक्ष कार्यबल
(b) अपकर्ष (पुल) कारक(II) पशुपालक जनजातियाँ
(c) प्रतिभा पलायन(III) शांति एवं स्थायित्व
(d) ऋतु-प्रवास(IV) प्राकृतिक आपदा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-IV, c-II, d-I
(B) a-IV, b-III, c-II, d-I
(C) a-III, b-IV, c-I, d-II
(D) a-IV, b-III, c-I, d-II
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a-IV, b-III, c-I, d-II

Q.26. निम्नलिखित में से किस स्कॉलर ने “मानव विकास” की अवधारणा को प्रस्तुत किया?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) डॉ. महबूब-उल-हक
(B) प्रो. अमर्त्य सेन
(C) थॉमस माल्थस
(D) राल्फ वाल्डो एमर्सन
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) डॉ. महबूब-उल-हक

Q.33. निम्नलिखित शासकों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

(a) रावल रतन सिंह
(b) महाराणा प्रताप
(c) राणा सांगा
(d) महाराणा कुंभा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) d, c, a, b
(B) d, a, c, b
(C) a, c, d, b
(D) a, d, c, b
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a, c, d, b

Q.34. निम्नलिखित दुर्गों को उनके निर्माणकाल के अनुसार कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) गागरोण का किला
(b) जूनागढ़ दुर्ग
(c) चूरू का किला
(d) सिवाणा दुर्ग

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) d, b, a, c
(B) d, a, b, c
(C) a, c, b, d
(D) c, a, b, d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) d, b, a, c

Q.35. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (मंदिर)सूची II (जिला)
(a) एकलिंगजी मंदिर(I) बाड़मेर
(b) हर्षदमाता मंदिर(II) उदयपुर
(c) किराडू के मंदिर(III) जोधपुर
(d) सच्चिया माता मंदिर(IV) दौसा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-III, c-II, d-IV
(B) a-I, b-III, c-IV, d-II
(C) a-II, b-IV, c-I, d-III
(D) a-II, b-I, c-IV, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-II, b-IV, c-I, d-III

Q.36. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (लेखक)सूची II (पत्रिका)
(a) प्रकाश जैन(I) बीकानेर की ‘वातायन’
(b) कमर मेवाड़ी(II) कांकरोली की ‘संबोधन’
(c) हरीश भादानी(III) अजमेर की लहर
(d) विजेन्द्र(IV) भरतपुर की ओर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-I, c-IV, d-III
(B) a-III, b-II, c-IV, d-I
(C) a-III, b-I, c-II, d-IV
(D) a-III, b-II, c-I, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a-III, b-II, c-I, d-IV

Q.37. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (पर्यटक स्थल)सूची II (जिला)
(a) आनासागर झील(I) बांसवाड़ा
(b) माही बांध(II) बारां
(c) कुंड मंदिर(III) अजमेर
(d) सीताबाड़ी(IV) धौलपुर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-I, c-IV, d-II
(B) a-III, b-II, c-IV, d-I
(C) a-II, b-IV, c-I, d-III
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-III, b-I, c-IV, d-II

Q.38. राजस्थान के सीमावर्ती राज्य हैं :

(a) उत्तर प्रदेश
(b) पंजाब
(c) गुजरात
(d) हिमाचल प्रदेश
(e) मध्य प्रदेश

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, c, d
(B) a, b, c, e
(C) b, c, d, e
(D) a, c, d, e
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b, c, e

Q.39. राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम किस वर्ष में स्थापित किया गया था?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) 1960
(B) 1962
(C) 1964
(D) 1966
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) 1964

Q.40. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (राष्ट्रीय पार्क/अभयारण्य)सूची II (जिला)
(a) केवलादेव “घना” राष्ट्रीय पार्क(I) जयपुर
(b) नाहरगढ़ अभयारण्य(II) अलवर
(c) सरिस्का राष्ट्रीय पार्क(III) भरतपुर
(d) रणथम्भौर राष्ट्रीय पार्क(IV) सवाई माधोपुर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-I, c-III, d-IV
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(C) a-III, b-I, c-II, d-IV
(D) a-III, b-II, c-I, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-III, b-I, c-II, d-IV

Q.41. मार्केटिंग ईयर 2024-25 (मार्च 2025) के अनुसार, भारत के गेहूँ उत्पादक राज्यों में राजस्थान का राज्यवार खरीद में कौन-सा स्थान है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) द्वितीय
(B) चतुर्थ
(C) तृतीय
(D) पंचम
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) तृतीय

Q.42. भारत में राजस्थान निम्नलिखित में से किस खनिज का एकमात्र उत्पादक है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) टंगस्टन
(B) बेरिलियम
(C) वोलेस्टोनाइट
(D) चाँदी
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) वोलेस्टोनाइट

Q.43. अरावली की सबसे ऊँची चोटी गुरुशिखर राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) बांसवाड़ा
(B) कोटा
(C) नागौर
(D) सिरोही
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) सिरोही

Q.44. निम्नलिखित में से कौनसा राष्ट्रीय पार्क / अभयारण्य “पक्षियों के स्वर्ग” के रूप में भी जाना जाता है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) घना राष्ट्रीय पार्क
(B) सरिस्का राष्ट्रीय पार्क
(C) नाहरगढ़ अभयारण्य
(D) कुंभलगढ़ अभयारण्य
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) घना राष्ट्रीय पार्क

Q.45. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (नदी)सूची II (उद्गम स्थल)
(a) चंबल नदी(I) विराटनगर
(b) बनास नदी(II) विंध्य श्रृंखला
(c) बाणगंगा नदी(III) खम्नौर पहाड़ियाँ
(d) पार्वती नदी(IV) जानापाव पहाड़ियाँ

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-I, c-III, d-II
(B) a-IV, b-III, c-I, d-II
(C) a-IV, b-I, c-III, d-II
(D) a-II, b-III, c-I, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a-II, b-III, c-I, d-IV

Q.46. राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को मार्च, 2019 तक के वन क्षेत्रफल के अनुसार (उच्च से निम्न) व्यवस्थित करें:

(a) अलवर
(b) उदयपुर
(c) बारां
(d) चित्तौड़गढ़
(e) करौली

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, e, c, d
(B) b, e, c, a, d
(C) e, c, a, b, d
(D) e, a, b, c, d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) b, e, c, a, d

Q.47. क्रमबद्ध (विषय वस्तुगत) भूगोल उपागम किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) कार्ल रिटर
(B) अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट
(C) विडाल डी ला ब्लाश
(D) फ्रेडरिक रेटजेल
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) कार्ल रिटर

Q.48. मृदा-निर्माण प्रक्रिया निम्नलिखित कारकों में से किस पर निर्भर नहीं करती है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) मूल चट्टानें
(B) जलवायु
(C) प्लेट विवर्तनिकी
(D) कालावधि
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) प्लेट विवर्तनिकी

Q.49. पृथ्वी की उत्पत्ति और विकास के बारे में निम्नलिखित में से सही कथनों की पहचान कीजिये:

(a) निहारिका परिकल्पना के अनुसार ग्रहों का निर्माण धीमी गति से घूमते हुए पदार्थों के बादल से हुआ जो सूर्य की युवा अवस्था से सम्बद्ध थे।
(b) ‘बिग बैंग सिद्धांत’ को ‘विस्तारशील ब्रह्माण्ड परिकल्पना’ भी कहा जाता है, जो 1920 में ऑटो स्मिट द्वारा प्रतिपादित की गई थी।
(c) आरंभिक ब्रह्माण्ड में पदार्थ और ऊर्जा का वितरण समान नहीं था।
(d) पृथ्वी की परतदार संरचना है जो समरूपी नहीं है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, c और d
(B) a, b और d
(C) a और b
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, c और d

Q.50. अभिकथन A: S(एस) – भूकंप तरंगे या द्वितीयक तरंगे केवल ठोस पदार्थों के ही माध्यम से चलती हैं।
कारण R: परावर्तन तरंगों को प्रतिषेध करता है, जबकि अपवर्तन के कारण तरंगे विभिन्न दिशाओं में चलती हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.51. अभिकथन A: विश्व की जनसंख्या असमान रूप से वितरित है।
कारण R: एशिया में बहुत स्थानों में कम लोग तथा कम स्थानों पर बहुत लोग रहते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.52. भारत में आधिकारिक ऋतुओं (आईएमडी के अनुसार) का महिनों से मिलान करें:

सूची I (आधिकारिक ऋतुएँ)सूची II (महिने)
(a) शीत ऋतु(I) दिसंबर से अप्रैल का आरंभ
(b) ग्रीष्म ऋतु या मानसून से पूर्व का समय(II) अप्रैल से जून/जुलाई
(c) मानसून या बरसात का समय(III) जून से सितंबर
(d) मानसून के बाद का समय(IV) अक्टूबर से दिसंबर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-II, b-I, c-IV, d-III
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-III, b-II, c-I, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-I, b-II, c-III, d-IV

Q.53. अभिकथन A: प्रायद्वीपीय पठार के उच्चावच में विविधता के तत्व सामान्य हैं।
कारण R: प्रायद्वीपीय पठार भ्रंशन और विसंगों के साथ उत्थापन और निमज्जनता के आवर्ती चरणों से गुज़र चुका है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।

Q.54. निम्नलिखित में से किन पर्वतमाला समूहों द्वारा अरब सागर अपवाह तंत्र और बंगाल की खाड़ी अपवाह तंत्र को अलग किया जाता है?

(a) अरावली
(b) विन्ध्य श्रृंखला
(c) लघु हिमालय
(d) सह्याद्री

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, c और d
(B) a, b और d
(C) a, c और d
(D) a और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b और d

Q.55. विश्व के निम्नलिखित प्रमुख हवाई पत्तनों को उत्तर से दक्षिण में व्यवस्थित करें:

(a) बर्लिन
(b) पेरिस
(c) जेनेवा
(d) मेड्रिड

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, c, d
(B) b, a, d, c
(C) c, a, b, d
(D) a, b, d, c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, b, c, d

Q.56. उत्तरी अमेरिका की महान झीलों में निम्नलिखित भूआकृतिक विशेषताओं में से किस की उपस्थिति के कारण सामान को छोटे मालवाहक पोतों पर लादना पड़ता है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) जलज गर्तिकाएं
(B) निक स्थल
(C) क्षिप्रिकाएं
(D) कैनियन
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) क्षिप्रिकाएं

Q.57. अभिकथन A: भारत में मानसून प्रत्यावर्तन के महीने अक्टूबर-नवंबर हैं।
कारण R: उत्तर भारत में शीतोष्ण चक्रवातों द्वारा शरद वर्षा, रबी की फसलों के लिए अत्यंत लाभदायी है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.58. निम्नलिखित में से पनामा नहर के बारे में कौन से कथन सत्य हैं?

(a) पनामा नहर पूर्व में अटलांटिक महासागर को पश्चिम में प्रशांत महासागर से जोड़ती है।
(b) पनामा नहर का निर्माण पनामा सिटी और बलबोआ के बीच पनामा स्थल-संयोजक (जलडमरुमध्य) पर किया गया है।
(c) यह नहर लगभग 92 किमी लंबी है।
(d) पनामा नहर लैटिन अमेरिका की अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
(e) इसका निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किया गया।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, c और d
(B) a, d और e
(C) a, c और e
(D) a, b और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, c और d

Q.59. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (पार महाद्वीप रेलमार्ग)सूची II (स्टेशन)
(a) पार-साइबेरियन(I) रेगिना
(b) पार-कैनेडियन(II) बुडापेस्ट
(c) इन्डियन पेसिफिक(III) कजान
(d) ओरियंट एक्सप्रेस(IV) ब्रोकेन हिल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-III, c-IV, d-II
(B) a-III, b-I, c-IV, d-II
(C) a-III, b-II, c-IV, d-I
(D) a-I, b-II, c-IV, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a-III, b-I, c-IV, d-II

Q.60. अभिकथन A: क्षोभमंडल की मोटाई भूमध्यरेखीय कटिबन्ध पर अधिकतम है।
कारण R: भूमध्यरेखीय कटिबन्ध पर प्रबल संवहनीय धाराएं कार्यशील होती हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।

Q.61. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (आधुनिक विनिर्माण की प्रकृति)सूची II (विशेषताएं)
(a) उत्पादन की विधियां(I) गुणवत्ता नियंत्रण के लिए शोध और विकास
(b) यंत्रीकरण(II) मानकीकृत सामानों (भागों) का बृहत पैमाने पर उत्पादन
(c) तकनीकी नवाचार(III) उपकरणों और स्वचालन का उपयोग
(d) संगठनात्मक ढांचा(IV) चरम विशेषीकरण और श्रम विभाजन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-III, c-I, d-IV
(B) a-II, b-III, c-IV, d-I
(C) a-IV, b-II, c-III, d-I
(D) a-IV, b-II, c-I, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-II, b-III, c-I, d-IV

Q.62. भारत के निम्नलिखित नगरों को प्राचीन, मध्यकालीन, ब्रिटिश और स्वातंत्र्योतर नगरों के क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) वाराणसी
(b) हैदराबाद
(c) कोलकाता
(d) चंडीगढ़

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, a, d, c
(B) b, a, c, d
(C) a, b, d, c
(D) a, b, c, d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a, b, d, c

Q.63. अभिकथन A: पंचम क्रियाकलापों को “हीरक / डायमंड कॉलर” पेशा कहा जाता है।
कारण R: पंचम क्रियाकलापों में उच्च कौशलयुक्त वरिष्ठ कार्यकारी, परामर्शदाता और नीति-निर्माता सम्मिलित हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।

Q.64. निम्नलिखित फसलों में से कौन सी उत्तरी भारत के राज्यों में एक खरीफ फसल नहीं है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) सरसों
(B) चावल
(C) मक्का
(D) कपास
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) सरसों

Q.65. अभिकथन A: नदी घाटियां विश्व के सबसे सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में हैं।
कारण R: आरामदायक जलवायु क्षेत्र, जहां मौसम परिवर्तन अधिक नहीं है, अधिक लोगों को आकर्षित करते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.66. नगरीय मलिन बस्तियों के संबंध में कौन से कथन सत्य हैं?

(a) नगरीय मलिन बस्तियों में खराब सफाई दशाएं और खुले में शौच स्थितियां पाई जाती हैं।
(b) अनियोजित संकरी गलियां एक सामान्य विशेषता है।
(c) भारत में नगरीय केन्द्र समरूपी और अविभेदीकृत हैं।
(d) मलिन बस्ती निवासियों की स्वच्छ पेयजल तक पहुंच होती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और d
(B) a, b और c
(C) b, c और d
(D) a और b
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a और b

Q.67. अभिकथन A: पल्ली बस्ती भौतिक रूप से एक दूसरे से पृथक अनेक इकाइयों में बंटी होती हैं किंतु उन सबका एक नाम रहता है।
कारण R: पल्ली बस्तियां अक्सर मध्य गंगा मैदान तथा हिमालय की निचली घाटियों में पाई जाती हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.68. भारत के निम्नलिखित प्रमुख समुद्री पत्तनों को दक्षिण से उत्तर के क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) विशाखापत्तनम
(b) पारादीप
(c) हल्दिया
(d) कोलकाता

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, c, d
(B) a, b, d, c
(C) b, a, c, d
(D) c, b, a, d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b, d, c

Q.69. अभिकथन A: नगरीय धूम्रकोहरा वायुमण्डलीय प्रदूषण का परिणाम है।
कारण R: जल प्रदूषण के कारण अम्ल वर्षा होती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।

Q.70. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (अंतर्वेधी मैग्मा पिंड)सूची II (विशेषता)
(a) बैथोलिथ(I) मोटा क्षैतिज जमाव
(b) लैपोलिथ(II) मैग्मा पदार्थ का बड़ा पिंड जो अधिक गहराई पर बृहत् गुंबद के रूप में विकसित होता है
(c) सिल(III) तश्तरी नुमा जमाव
(d) डाइक(IV) धरातल से लगभग लम्बवत ठोस होता है

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-IV, b-III, c-I, d-II
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(C) a-II, b-I, c-III, d-IV
(D) a-IV, b-I, c-III, d-II
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a-II, b-III, c-I, d-IV

Q.71. कोपेन के वर्गीकरण के आधार पर निम्नलिखित जलवायु प्रदेशों को न्यूनतम शुष्क से अधिकतम शुष्क के क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) Af
(b) Am
(c) BSh
(d) BWh

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, c, d
(B) b, a, c, d
(C) c, b, a, d
(D) a, c, b, d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, b, c, d

Q.72. वायुमंडल दाब के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

(a) वायुमंडलीय दाब मापने के लिए बैरोमीटर का उपयोग किया जाता है।
(b) पवनें उच्च दाब क्षेत्रों से निम्न दाब क्षेत्रों की ओर प्रवाहित होती हैं।
(c) निम्न वायुमंडल में ऊँचाई में प्रत्येक 25 मी. की वृद्धि के साथ दाब 1mb की दर से कम होता है।
(d) ऊर्ध्वाधर दाब प्रवणता बल की तुलना में क्षैतिजीय दाब प्रवणता बल अधिक बड़ा होता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) a, b और d
(C) a, c और d
(D) a और b
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, b और c

Q.73. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (ग्राफ/आरेख)सूची II (प्रदर्शित करता है)
(a) रेखा(I) आलेख एवं मानचित्र का एक मिश्रण
(b) संयुक्त दंड आरेख(II) मूल्यों को वृत्त का प्रयोग कर दर्शाता है
(c) पाई (pie)(III) समय क्रम आंकड़े
(d) प्रवाह संचित्र(IV) विभिन्न घटकों को एक दंड में

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-II, c-IV, d-I
(B) a-III, b-II, c-I, d-IV
(C) a-II, b-III, c-IV, d-I
(D) a-III, b-IV, c-II, d-I
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a-III, b-IV, c-II, d-I

Q.74. निम्नलिखित में से किस स्थान पर बड़ी संख्या में काले और लाल मिट्टी के बर्तन पाये गये हैं?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) बागोर
(B) गणेश्वर
(C) आहड़
(D) गिलूण्ड
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) आहड़

Q.75. राणा सांगा किस वंश के प्रमुख शासक थे?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) राठौड़ राजवंश
(B) चौहान राजवंश
(C) कछवाहा राजवंश
(D) गुहिल राजवंश
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) गुहिल राजवंश

Q.76. निम्नलिखित में से कौन-से लोक देवता को हिन्दुओं द्वारा “नागराज” और मुस्लिमों द्वारा “गोगापीर” के रूप में पूजा जाता है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) तेजाजी
(B) पाबूजी
(C) गोगाजी
(D) रामदेवजी
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) गोगाजी

Q.77. निम्नलिखित में से किस तारीख को राजस्थान में 1857 की क्रांति आरंभ हुई थी?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) 20 मई
(B) 22 मई
(C) 24 मई
(D) 28 मई
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) 28 मई

Q.78. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (प्रसिद्ध व्यक्तित्व)सूची II (से संबद्ध)
(a) गावँरी देवी(I) लोक संस्कृति के प्रवर्तक
(b) कोमल कोठारी(II) पत्रकारिता
(c) कृपाल सिंह शेखावत(III) मंड गायक
(d) करपूरचंद कुलिश(IV) नीली मिट्टी के बर्तन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-I, c-IV, d-II
(B) a-III, b-IV, c-I, d-II
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-III, b-I, c-IV, d-II

Q.79. श्रीलाल जोशी राजस्थान की किस लोक कला से संबंधित है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) मांडणा
(B) पाने
(C) फड़
(D) सांझी
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) फड़

Q.80. गढ़ बीठली और अजमेरू राजस्थान के किस दुर्ग के अन्य नाम हैं?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) नाहरगढ़ का किला (जयपुर)
(B) तारागढ़ किला (अजमेर)
(C) मेहरानगढ़ किला (जोधपुर)
(D) सिवाणा किला (बाड़मेर)
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) तारागढ़ किला (अजमेर)

Q.81. निम्नलिखित युद्धों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

(a) खानवा का युद्ध
(b) खातोली का युद्ध
(c) पानीपत का प्रथम युद्ध
(d) हल्दीघाटी का युद्ध
(e) सारंगपुर का युद्ध

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) e, b, c, a, d
(B) e, b, a, c, d
(C) e, a, b, c, d
(D) e, a, c, b, d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) e, b, a, c, d

Q.82. सही कथन का चयन करें:

(a) विवाह पूर्व दुल्हन और दूल्हे की विवाह की प्रेम आकांक्षा बना-बनी गीतों में परिलक्षित होती है।
(b) विवाह से पूर्व, दूल्हे को रिश्तेदारों द्वारा आमंत्रित किया जाता है तथा लौटते समय ‘बिंदोला’ (बिंदोली) से संबंधित गीत गाया जाता है।
(c) दुल्हन के परिवार की महिलाओं द्वारा जनवासा की जगह देखने जाने का ‘जला’ गीतों में उल्लेख होता है।
(d) किसी बालक की मृत्यु पर गाये जाने वाले गीत, “जच्चा” गीत कहलाते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, c और d
(B) a, b और d
(C) a, b और c
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a, b और c

Q.83. सही कथन का चयन करें:

(a) वर्तमान में भीलवाड़ा जिले में अवस्थित बिजौलिया मेवाड़ में प्रथम श्रेणी का ठिकाना था।
(b) बिजौलिया आंदोलन का प्रथम चरण 1897 से 1915 तक था।
(c) साधु सीतारामदास ने बिजौलिया में विद्या प्रचारिणी सभा का गठन किया था।
(d) 1894 में राव गोविंद दास के निधन के पश्चात् मातहतों और किसानों में कटुता थी, जो बिजौलिया किसान आंदोलन के रूप में परिणत हुई।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और d
(B) a, b और c
(C) a, c और d
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a, c और d

Q.84. सही कथन का चयन करें:

(a) उदयपुर के महाराणा फतह सिंह गोपनीय रीति से असहयोग आंदोलन के प्रति सहानुभूति रखते थे।
(b) टोंक राज्य के लोगों ने बैठक आयोजित करके कांग्रेस के प्रति पूर्ण सहानुभूति अभिव्यक्त की थी तथा असहयोग आंदोलन को अनुमोदित किया था।
(c) 1919 में राजस्थान में “राजस्थान सेवा संघ” स्थापित किया गया था।
(d) बीकानेर में राजनीतिक जनजागरण अपेक्षाकृत रूप से जल्दी/शीघ्रता से हुआ था।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और d
(B) a, c और d
(C) a, b और c
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, b और d

Q.85. राजस्थान किस खनिज के उत्पादन में, मध्य प्रदेश के पश्चात् भारत का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) सीसा और जस्ता
(B) लौह अयस्क
(C) मैंगनीज
(D) तांबा
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) मैंगनीज

Q.86. हाड़ौती पठार को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) दक्षिण – पूर्वी पठार क्षेत्र
(B) दक्षिण – पश्चिमी पठार क्षेत्र
(C) पश्चिमी पठार क्षेत्र
(D) उत्तर – पूर्वी पठार क्षेत्र
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) दक्षिण – पूर्वी पठार क्षेत्र

Q.87. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (झील)सूची II (जिला)
(a) पचपदरा(I) बीकानेर
(b) सिलीसेढ़(II) जोधपुर
(c) कायलाना(III) अलवर
(d) लूणकरणसर(IV) बाड़मेर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-IV, b-II, c-III, d-I
(B) a-IV, b-III, c-II, d-I
(C) a-II, b-III, c-IV, d-I
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-II, b-III, c-IV, d-I

Q.88. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (बांध परियोजना)सूची II (नदी)
(a) बीसलपुर परियोजना(I) रावी-व्यास नदियां
(b) सिद्धमुख-नोहर परियोजना(II) बनास नदी
(c) मेजा बांध(III) गंभीरी नदी
(d) पांचणा बांध(IV) कोठारी नदी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-I, c-IV, d-III
(B) a-II, b-IV, c-I, d-III
(C) a-I, b-II, c-III, d-IV
(D) a-I, b-III, c-IV, d-II
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-II, b-I, c-IV, d-III

Q.89. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (नस्ल)सूची II (पशुधन)
(a) सुरती(I) भेड़
(b) मगरा(II) भैंस
(c) लोही(III) बकरी
(d) कच्छी(IV) ऊंट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-II, b-I, c-III, d-IV
(C) a-II, b-III, c-I, d-IV
(D) a-I, b-III, c-II, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a-II, b-I, c-III, d-IV

Q.90. अरावली श्रृंखला की निम्नलिखित विशेषताओं पर विचार करें:

(a) इन पहाड़ियों की कुल लंबाई लगभग 700 किमी है।
(b) यह पहाड़ियां विश्व की सबसे पुरातन वलित पर्वतमाला मानी जाती हैं।
(c) यह पहाड़ियाँ राज्य में दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर विकर्णत: विस्तृत हैं।
(d) अरावली पहाड़ियाँ गुजरात के मैदान से उत्तर प्रदेश तक विस्तारित हैं।
(e) अरावली की सबसे ऊँची चोटी गुरूशिखर है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, c, d
(B) a, b, c, e
(C) b, c, d, e
(D) a, c, d, e
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b, c, e

Q.91. राजस्थान में मरूस्थलीकरण के कारणों पर विचार करें:

(a) बढ़ती जनसंख्या
(b) मृदा अपरदन
(c) अतिचारण
(d) निर्वनीकरण
(e) टिब्बों का स्थिरीकरण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, c, e
(B) a, b, c, d
(C) a, c, d, e
(D) b, c, d, e
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b, c, d

Q.92. पृथ्वी की निम्नलिखित परतों में से कौन सी तरल अवस्था में है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) ऊपरी भूपर्पटी
(B) निम्न मैंटल
(C) आतंरिक क्रोड
(D) बाह्य क्रोड
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) बाह्य क्रोड

Q.93. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (सिद्धांत)सूची II (विद्वान)
(a) सागर तल प्रसारण(I) मैक्कैन्जी, पारकर और मोरगन
(b) महाद्वीपीय विस्थापन(II) आर्थर होम्स
(c) संवहन धारा(III) हैरी हेस
(d) प्लेट विवर्तनिकी(IV) वेगनर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-IV, c-II, d-I
(B) a-II, b-IV, c-I, d-III
(C) a-II, b-IV, c-III, d-I
(D) a-I, b-IV, c-II, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-III, b-IV, c-II, d-I

Q.94. निम्नलिखित में महासागरों और महाद्वीपों के वितरण के संबंध में सही कथनों की पहचान कीजिए:

(a) अब्राहम ऑर्टेलियस ने सर्वप्रथम दो अमेरिकाओं, यूरोप और अफ्रीका के किसी समय एक साथ संयुक्त होने की संभावना व्यक्त की थी।
(b) 1964 में अटलांटिक तटों में सर्वोत्तम-साम्य स्थापित करने के लिये कंप्यूटर आधारित मानचित्र तैयार किया गया था।
(c) अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका के तटों पर आरंभिक समुद्री निक्षेप कैम्ब्रियन युग के हैं।
(d) टिलाइट एक अवसादी चट्टान है जो वायु निक्षेपण से निर्मित होती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a और c
(B) c और d
(C) a और b
(D) b और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a और b

Q.95. निम्नलिखित में से कौनसी बहिर्जनिक भूआकृतिक प्रक्रिया नहीं है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) बृहत् क्षरण
(B) पटल विरूपण
(C) निक्षेपण
(D) अपरदन
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) पटल विरूपण

Q.96. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (भूआकृतिक प्रक्रम)सूची II (कार्य)
(a) निम्नीकरण(I) गुरुत्व के कारण ढाल से नीचे की ओर शैल टुकड़ों का संचलन
(b) तलोच्चन(II) उच्चावच लक्षणों का अपक्षय
(c) बृहत् क्षरण(III) द्रोणियों और खड्डों का भरा जाना
(d) अवसर्पण(IV) पश्च-आवर्तन के साथ शैल मलबे की एक अथवा कई इकाईयों का फिसलना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-III, c-IV, d-II
(B) a-IV, b-III, c-I, d-II
(C) a-II, b-III, c-I, d-IV
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-II, b-III, c-I, d-IV

Q.97. अभिकथन A: महासागरों की तलियाँ विश्व की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखलाओं, सबसे गहरी खाईयों एवं सबसे बड़े मैदानों के साथ उबड़-खाबड़ होती हैं।
कारण R: विवर्तनिक, ज्वालामुखीय एवं निक्षेपण कारक महासागरीय तलियों पर सक्रिय हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।

Q.98. अभिकथन A: महाद्वीपीय भग्नतट महासागरीय अधस्तल के चार प्रमुख भागों में सबसे उथला है।
कारण R: महाद्वीपीय भग्नतट बहिर्जात प्रक्रमों द्वारा लाए गए अवसादों की समान मोटाई से ढके हुए हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.99. अटलांटिक महासागर की निम्नलिखित धाराओं को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) लैब्राडोर धारा
(b) कैनरी धारा
(c) विषुवतीय प्रतिधारा
(d) ब्राजील धारा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, d, c
(B) b, a, c, d
(C) b, a, d, c
(D) a, b, c, d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, b, d, c

Q.100. अभिकथन A: महासागरीय परिसंचरण एक अक्षांशीय पेटी से दूसरी उष्मा को स्थानांतरित करता है।
कारण R: महासागरों के पूर्वी भागों में गर्म जलधाराएं प्रवाहित होती हैं तथा महासागरों के पश्चिम भागों में ठंडी जलधाराएं प्रवाहित होती हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।

Q.101. निम्नलिखित जल परिवहन मार्गों को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) योकोहामा से वैंकूवर
(b) सिडनी से ऑकलैंड
(c) मेलबर्न से मॉन्टवीडियो
(d) शंघाई से होनोलूलु
(e) सिंगापुर से पनामा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, d, e, b, c
(B) a, e, d, c, b
(C) a, d, e, c, b
(D) a, e, d, b, c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a, d, e, c, b

Q.102. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (ट्रांस साइबेरियाई रेल से संपर्क लिंक)सूची II (देश/अवस्थिति)
(a) ओडेसा(I) यूक्रेन
(b) बाकू(II) उज्बेकिस्तान
(c) मुकदन(III) कैस्पियन तट
(d) ताशकंद(IV) चीन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-III, c-IV, d-II
(B) a-III, b-II, c-IV, d-I
(C) a-II, b-I, c-III, d-IV
(D) a-IV, b-III, c-I, d-II
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-I, b-III, c-IV, d-II

Q.103. 10 डिग्री चैनल निम्नलिखित में से किन दो द्वीपों को अलग करता है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) लक्षद्वीप और मिनिकॉय
(B) अंडमान और निकोबार
(C) लक्षद्वीप और मालदीव
(D) मिनिकॉय और मालदीव
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) लक्षद्वीप और मिनिकॉय

Q.104. भारत का सीमांतर्गत क्षेत्र तट से कितने सामुद्रिक मील तक विस्तारित है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) 10 सामुद्रिक मील
(B) 12 सामुद्रिक मील
(C) 14 सामुद्रिक मील
(D) 20 सामुद्रिक मील
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) 12 सामुद्रिक मील

Q.105. अभिकथन A: श्रीलंका भारत से मन्नार की खाड़ी और पाक जलसंधि द्वारा अलग होता है।
कारण R: श्रीलंका दक्षिणी हिंद महासागर में स्थित है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.106. निम्नलिखित अपवाह तंत्र प्रतिरूपों में से कौन सा घटित होता है जब सभी दिशाओं से नदियां बहकर किसी एक झील या गर्त में विसर्जित होती हैं?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) जालीनुमा
(B) अरीय
(C) अभिकेन्द्री
(D) द्रुमाकृतिक (वृक्षाकार)
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) अभिकेन्द्री

Q.107. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (पौधे का भाग)सूची II (उपयोगिता)
(a) वृक्ष छाल(I) रबड़ और रेसिन (राल)
(b) पत्तियां(II) कुनैन और कॉर्क
(c) डंहफल (नट)(III) औषध और प्रसाधन
(d) वृक्ष तना(IV) भोजन और तेल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-III, c-I, d-IV
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(C) a-III, b-II, c-I, d-IV
(D) a-III, b-II, c-I, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-II, b-III, c-I, d-IV

Q.108. पृथ्वी के ऊष्मा बजट के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य है?

(a) प्रवेशी सौर विकिरण और बहिर्गामी पार्थिव विकिरण के मध्य संतुलन होता है।
(b) कुल 100 सूर्यातप इकाइयों में से लगभग 35 इकाइयां पृथ्वी के धरातल पर पहुंचने से पहले ही अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाती है।
(c) अक्षांशीय शुद्ध विकिरण संतुलन ध्रुवीय प्रदेश में अधिशेष दर्शाता है।
(d) पार्थिव विकिरण दीर्घ तरंग विकिरण के रूप में भी जाना जाता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) a, b और d
(C) b, c और d
(D) a और c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b और d

Q.109. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (वायुमण्डलीय परिसंचरण)सूची II (में प्रचलन)
(a) आईटीसीजेड(I) चक्रवात
(b) हेडली सेल(II) शीतोष्ण प्रदेश
(c) फेरेल सेल(III) भूमध्यरेखीय प्रदेश
(d) एक निम्न वायुदाब केंद्र के चतुर्दिक परिसंचरण(IV) उष्णकटिबंधीय प्रदेश

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-IV, b-III, c-I, d-II
(B) a-III, b-IV, c-II, d-I
(C) a-II, b-III, c-I, d-IV
(D) a-IV, b-II, c-I, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a-III, b-IV, c-II, d-I

Q.110. अभिकथन A: ओस तब बनती है, जब घास की पत्तियों और पेड़ों की पत्तियों जैसी ठण्डी सतहों पर जल की बूंदें निक्षेपित हो जाती है।
कारण R: ओस निर्माण में, ओसांक बिन्दु सदैव हिमांक बिन्दु से नीचे होता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।

Q.111. प्रमुख जनजातियों के संदर्भ में सही कथनों की पहचान कीजिए:

(a) एस्किमो उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में पाए जाते हैं।
(b) एस्किमो स्थानांतरित कृषि करते हैं।
(c) बुशमैन कालाहारी मरुस्थल की जनजाति है।
(d) बुशमैन बागानी कृषि करते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) b, c और d
(C) a, b और d
(D) a और c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a और c

Q.112. निम्नलिखित योजनाओं/कार्यक्रमों को उनके प्रारंभ वर्षों के अनुसार क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) कृषि-जलवायु नियोजन
(b) सूखा संभावी क्षेत्र विकास कार्यक्रम
(c) पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम
(d) गहन कृषि क्षेत्र कार्यक्रम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, c, d
(B) d, a, b, c
(C) b, c, d, a
(D) d, b, c, a
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) d, b, c, a

Q.113. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (लौह अयस्क निक्षेप)सूची II (भारत में अवस्थिति)
(a) गुरुमहिसानी(I) मयूरभंज
(b) किरूबुरू(II) पश्चिम सिंहभूम
(c) बोनाई(III) सुंदरगढ़ / केन्दुझर
(d) राजहरा(IV) बालोद / दुर्ग

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-II, b-I, c-III, d-IV
(C) a-II, b-I, c-IV, d-III
(D) a-I, b-II, c-IV, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-I, b-II, c-III, d-IV

Q.114. अभिकथन A: द्वितीयक अथवा तृतीयक क्रियाकलापों की बजाए कृषि प्रत्यक्षत: भूमि पर अधिक आश्रित है।
कारण R: ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि स्वामित्व की सामाजिक महत्ता होती है तथा यह साख और प्राकृतिक आपदाओं के लिए सुरक्षा कारक की भूमिका निभाता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.115. निम्नलिखित में भौगोलिक डाटा (आंकड़ों) के गैर-डिजिटल रूप हैं:

(a) स्थलाकृतिक मानचित्र
(b) हवाई छायाचित्र
(c) स्केन प्रतिबिम्ब
(d) उपग्रह इमेजिंगियां (प्रतिबिम्ब)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) b, c और d
(C) b और d
(D) a और b
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a और b

Q.116. भारत में जनसंख्या के ग्रामीण-शहरी संघटन के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन से सत्य हैं?

(a) जनसंख्या का उनके निवास स्थान के अनुसार संघटन, सामाजिक और आर्थिक विशेषताओं का महत्वपूर्ण सूचक है।
(b) यह संघटन भारत जैसे विशाल देश के लिए महत्वपूर्ण है जहां 52% आबादी गांवों में रहती है (जनगणना 2011)।
(c) 2011 में, भारत में 93.2% गांव बसे हुए (निवासरत) थे।
(d) ग्रामीण जनसंख्या का वितरण देशभर में एक समान है।
(e) नगरीकरण का सापेक्षिक परिमाण और ग्रामीण-शहरी प्रवास का विस्तार, अंत: राज्यीय और अंतर्राज्यीय स्तरों पर ग्रामीण जनसंख्या के संकेन्द्रण को नियंत्रित करता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) a, c और d
(C) a, c और e
(D) a, b और e
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a, c और e

Q.117. उपग्रहों और उपग्रह संचार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

(a) उपग्रह संचार द्वारा संचार के अन्य माध्यमों के उपयोग का विनियमन किया जाता है।
(b) भारत में यह आर्थिक और रणनीति कारणों से बहुत महत्वपूर्ण हैं।
(c) भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (इनसैट) 1985 में स्थापित की गई थी।
(d) आईआरएस-1A 1990 में रूस के बैकोनूर से लांच किया गया था।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) b और c
(C) b और d
(D) a और b
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) b और c

Q.118. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (थिमैटिक मानचित्र)सूची II (प्रदर्शित करता है)
(a) बिंदुकित(I) यात्रियों की संख्या
(b) वर्णमात्री(II) महासागरीय उच्चावच
(c) समगंभीरता रेखाएं(III) जनसंख्या का वितरण
(d) गतिक मानचित्र(IV) जनसंख्या का घनत्व

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-IV, c-II, d-I
(B) a-III, b-IV, c-I, d-II
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-IV, b-III, c-I, d-II
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-III, b-IV, c-II, d-I

Q.119. भारत में श्वेत क्रांति के संदर्भ में सही कथनों की पहचान कीजिए:

(a) यह द्वितीय पंचवर्षीय योजना में शुरू की गई।
(b) यह ‘आपरेशन फ्लड’ के रूप में भी जानी जाती है।
(c) आज भारत विश्व में दुग्ध उत्पादन में अग्रणी है।
(d) भारत में पिछले 50 वर्षों में दुग्ध उत्पादन बढ़ गया है किंतु जनसंख्या विस्फोट के कारण प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता कम हो गई है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a और d
(B) b और d
(C) a, b और c
(D) b और c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) b और c

Q.120. भारत में निम्नलिखित कोयला खदानों को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) माकुम
(b) जंजी
(c) सिंगरौली
(d) सिंगरेनी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, c, d
(B) b, a, c, d
(C) b, a, d, c
(D) a, b, d, c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) b, a, c, d

Q.121. अभिकथन A: सतत पोषणीय विकास की चुनौती के लिये आर्थिक विकास की चाह का पर्यावरणीय मुद्दों से समन्वय आवश्यक है।
कारण R: जीवाश्म ईंधन अधिक समान रूप से वितरित हैं तथा पर्यावरण-अनुकूल हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।

Q.122. अभिकथन A: भारत में प्रशासनिक इकाइयों के भौगोलिक क्षेत्रफल मापन के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग उत्तरदायी है।
कारण R: भूमि राजस्व विभाग ने भारत में भूमि उपयोगों को 9 श्रेणियों में बांटा है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.123. इंदिरा गांधी नहर के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

(a) इंदिरा गांधी नहर परियोजना 1948 में शुरू की गई थी।
(b) इस नहर का उद्गम हनुमान नगर बैराज से होता है।
(c) नहर का निर्माण दो चरणों में किया गया था।
(d) कुल कमान क्षेत्र में से सिंचाई 70% प्रवाह प्रणाली द्वारा और 30% लिफ्ट प्रणाली द्वारा की जानी थी।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) c और d
(B) a, b और d
(C) a, b और c
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) b, c और d

Q.124. जीआईएस-संबंधित कार्य में सम्मिलित क्रियाकलापों का सही अनुक्रम क्या है?

(a) स्थानिक आंकड़ा इनपुट
(b) अभिलक्षण आंकड़ों का प्रविष्ट करना
(c) आंकड़ा सत्यापन और संपादन
(d) स्थानिक और अभिलक्षण आंकड़ों में संपर्क
(e) स्थानिक विश्लेषण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, c, d, e
(B) b, a, c, d, e
(C) a, b, d, c, e
(D) b, a, d, c, e
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, b, c, d, e

Q.125. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (मेला)सूची II (जिला)
(a) पुष्कर मेला(I) सीकर
(b) जीणमाता मेला(II) अलवर
(c) भर्तृहरि का मेला(III) अजमेर
(d) डिग्गी कल्याणजी का मेला(IV) टोंक

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-I, c-IV, d-III
(B) a-III, b-I, c-II, d-IV
(C) a-III, b-II, c-I, d-IV
(D) a-I, b-II, c-IV, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a-III, b-I, c-II, d-IV

Q.126. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (राजवंश)सूची II (शासक)
(a) कच्छवाहा राजवंश (आमेर)(I) राणा हम्मीर
(b) जाट शाही राजवंश (भरतपुर)(II) भारमल
(c) गुहिल राजवंश(III) राव जोधा
(d) राठौड़ राजवंश (मारवाड़)(IV) चूड़ामन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-I, c-IV, d-II
(B) a-III, b-II, c-I, d-IV
(C) a-II, b-IV, c-I, d-III
(D) a-II, b-I, c-IV, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-II, b-IV, c-I, d-III

Q.127. निम्नलिखित महत्वपूर्ण संतों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

(a) दादूदयाल
(b) महर्षि नवलराम
(c) पीपा
(d) संत मावजी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, c, b, d
(B) a, c, d, b
(C) c, a, b, d
(D) c, a, d, b
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) c, a, b, d

Q.128. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (रचना)सूची II (लेखक/कवि)
(a) गांव(I) अर्जुनदेव चारण
(b) मारग(II) गोरधन सिंह शेखावत
(c) जुदाव(III) पारस अरोड़ा
(d) रिन्द्रोही(IV) चन्द्र प्रकाश देवल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-III, b-IV, c-I, d-II
(C) a-II, b-IV, c-III, d-I
(D) a-IV, b-III, c-I, d-II
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-I, b-II, c-III, d-IV

Q.129. अभिकथन A: आर्य जनजाति के रूप में मत्स्य सबसे पहले ऋग्वेद में उल्लेखित किए गए हैं। यह इसके बहुत प्राचीन जनजाति होने का संकेत है।
कारण R: मौर्य शासनकाल के दौरान, मत्स्य जनपद मगध साम्राज्य का भाग था।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.130. अभिकथन A: 28 अगस्त 1730 को जोधपुर के महाराजा ने खेजड़ली गांव में खेजड़ी के पेड़ काटने का आदेश दिया लेकिन ग्रामवासियों ने इसका विरोध किया।
कारण R: राजस्थान का खेजड़ली बलिदान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.131. निम्नलिखित नदियों को उनकी लंबाई (लंबी से छोटी) के अनुसार व्यवस्थित करें:

(a) बनास
(b) चंबल
(c) बाणगंगा
(d) लूनी
(e) माही

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, e, a, d, c
(B) b, a, e, c, d
(C) a, b, c, d, e
(D) a, c, b, e, d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) b, a, e, c, d

Q.132. अरावली की निम्नलिखित चोटियों को ऊँचाई के अनुसार (उच्च से निम्न) व्यवस्थित करें:

(a) कुंभलगढ़
(b) अचलगढ़
(c) तारागढ़
(d) दिलवाड़ा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) d, b, a, c
(B) b, a, d, c
(C) a, b, d, c
(D) c, b, a, d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) b, a, d, c

Q.133. राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को उनके क्षेत्रफल के अनुसार (बड़ा से छोटा) व्यवस्थित करें:

(a) नागौर
(b) पाली
(c) जोधपुर
(d) बाड़मेर
(e) चूरू

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) d, a, c, b, e
(B) c, a, d, b, e
(C) d, c, a, e, b
(D) d, c, e, a, b
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) d, c, a, e, b

Q.134. राजस्थान पशुगणना 2019 के आधार पर निम्नांकित पशुधन को उनकी संख्या के आधार पर आरोही क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) बकरियां
(b) मवेशी/गाय-बैल
(c) भेड़
(d) ऊँट
(e) भैंस

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, d, c, e
(B) d, c, e, b, a
(C) d, a, e, b, c
(D) a, d, b, c, e
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) d, c, e, b, a

Q.135. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (भू-आकृति)सूची II (विशेषता)
(a) भृगु(I) नियमित अंतराल पर अवस्थिति संकेन्द्रित समोच्च रेखाएँ
(b) पठार(II) बहुत तीक्ष्ण अथवा लगभग लम्बवत् भू-आकृति
(c) शंकवाकार पहाड़ी(III) समोच्च रेखाएँ सामान्यतः किनारों पर पास-पास होती हैं, भीतर की समोच्च रेखा दोनों किनारों में अधिक अन्तराल दर्शाती है
(d) घाटी(IV) पार्श्विक अपरदन के कारण दो पहाड़ियों के बीच निर्मित

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(C) a-I, b-III, c-II, d-IV
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a-II, b-III, c-I, d-IV

Q.136. भू-स्थैतिक उपग्रह अंतरिक्ष में निम्नलिखित ऊँचाइयों में से लगभग कितनी पर स्थापित होते हैं?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) 800 किमी
(B) 1600 किमी
(C) 22,000 किमी
(D) 36,000 किमी
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) 36,000 किमी

Q.137. निम्नलिखित में, दूर संवेदन संवेदकों के सम्बन्ध में सही कथनों की पहचान कीजिए:

(a) एक संवेदक विद्युत चुम्बकीय विकिरण संकलित करता है और उन्हें संकेतकों में बदलता है।
(b) कैमरा छायाचित्रिय (फोटोग्राफिक) तथा गैर-फोटोग्राफिक संवेदक का एक उदाहरण है।
(c) स्कैनर गैर-छायाचित्रक (फोटोग्राफिक) संवेदक का उदाहरण है।
(d) एक छायाचित्रक संवेदक प्रतिबिम्ब को बिट-दर-बिट (पंक्ति दर पंक्ति) रूप में प्राप्त करता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a और d
(B) b, c और d
(C) b और d
(D) a, b और c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a, b और c

Q.138. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने मानव भूगोल को “मानव समाजों और पृथ्वी की सतह के बीच संबंधों के संश्लेषित अध्ययन” के रूप में परिभाषित किया था?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) एलेन सी. सेम्पल
(B) फ्रेडरिक रैटजेल
(C) पॉल विडाल डी ला ब्लाश
(D) कार्ल रिट्टर
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) पॉल विडाल डी ला ब्लाश

Q.139. अंडमान और निकोबार की निम्नलिखित पर्वत चोटियों को उनकी ऊंचाई के आरोही क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) सैडल पीक (चोटी)
(b) माउंट डियावोलो
(c) माउंट कोयोब
(d) माउंट थुइलर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, c, d, a
(B) c, b, d, a
(C) a, b, d, c
(D) d, c, b, a
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) c, b, d, a

Q.140. भारत के उत्तरी मैदानों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

(a) उत्तरी मैदान सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों के जलोढ़ निक्षेपों द्वारा निर्मित हैं।
(b) भाबर प्रदेश सघन वनस्पति वाला पंकिल और दलदली क्षेत्र है।
(c) तराई प्रदेश भाबर के दक्षिण में स्थित पंकिल दशाओं वाला क्षेत्र है।
(d) खादर पुराने जलोढ़ निक्षेप और बांगर नवीन जलोढ़ निक्षेप होते हैं।
(e) ब्रह्मपुत्र मैदान नदीय द्वीपों और बालू रोधिकाओं के लिए प्रसिद्ध है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, c और e
(B) a, c और d
(C) b, c और d
(D) c, d और e
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, c और e

Q.141. अभिकथन A: तमिलनाडु तट दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के दौरान सूखा रहता है।
कारण R: तमिलनाडु तट दक्षिण-पश्चिम मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा के समानांतर तथा अरब सागर शाखा के वृष्टि-छाया क्षेत्र में स्थित है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।

Q.142. भारत के भौतिक विभागों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

(a) हिमालय भारत की उत्तरी सीमा निर्मित करता है।
(b) हिन्दुकुश और सुलेमान श्रृंखलाएं, भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित हैं।
(c) पूर्वांचल पहाड़ियां भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित हैं।
(d) हिन्द महासागर भारत की पूर्वी सीमा बनाता है।
(e) मरुस्थली बालुका क्षेत्र राजस्थान में पाया जाता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) a, c और e
(C) a, b और e
(D) a, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a, b और e

Q.143. अभिकथन A: गांगौर राजस्थान का एक प्रमुख त्योहार है। गण का अर्थ है शिव और गौर का अर्थ है गौरी पार्वती।
कारण R: यह त्योहार होली के पांचवें दिन अर्थात् चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल तृतीया तक मनाया जाता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.144. अभिकथन A: विभिन्न कलाओं के विकास के दृष्टिकोण से महाराणा कुम्भा शासनकाल स्वर्णिक युग माना जाता है।
कारण R: उदय सिंह (1535-1572) के शासनकाल के चित्रों में, भागवत पुराण से ‘पारिजात अवतरण’ मेवाड़ के चित्रकार नानाराम की कृति है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

Q.145. सही कथन/कथनों का चयन करें:

(a) 13 वीं शताब्दी के पश्चात् दुर्ग निर्माण की परंपरा में परिवर्तन दृष्टिगोचर होता है।
(b) आबू में अचलगढ़ दुर्ग को महाराणा प्रताप द्वारा नवीन दुर्ग में बदला गया था।
(c) राजस्थान में दुर्ग स्थापत्य का प्रथम उदाहरण कालीबंगा के उत्खनन से प्राप्त होता है।
(d) तराइन के द्वितीय युद्ध में पृथ्वीराज चौहान की पराजय के पश्चात् दिल्ली में तुर्क-अफगान शासन स्थापित हुआ था, जिसने राजस्थान के दुर्ग स्थापत्य को प्रभावित किया।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और d
(B) a, b और c
(C) b, c और d
(D) a, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a, c और d

Q.146. उन दुर्गों का चयन करें जिन्हें 2013 में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल किया गया था:

(a) सिवाणा दुर्ग
(b) जैसलमेर दुर्ग
(c) कुंभलगढ़ दुर्ग
(d) गागरोण दुर्ग

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) b, c और d
(C) a, b और d
(D) a, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) b, c और d

Q.147. अभिकथन A: भोपाल गैस त्रासदी और चेर्नोबिल परमाणु आपदा मानव-जनित आपदाएं हैं।
कारण R: मानव-जनित आपदाएं विवर्तनिक संचलनों के द्वारा होती हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।

Q.148. अभिकथन A: हिमालयी क्षेत्र भूकंपों के प्रति अति-असुरक्षित है।
कारण R: हिमालय, प्लेटें अभिसारी मण्डल में अवस्थित है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है लेकिन R सही नहीं है।
(D) A सही नहीं है लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।

Q.149. भारत के निम्नलिखित जैवमंडल निचयो को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) डिब्रू-साईखोवा
(b) मानस
(c) नोक्रेक
(d) पंचमढ़ी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) c, d, b, a
(B) c, a, b, d
(C) b, a, c, d
(D) a, b, c, d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) b, a, c, d

Q.150. निम्नलिखित में से कौनसे कथन भारत में वन्य प्राणी संरक्षण के संदर्भ में सत्य हैं?

(a) प्रोजेक्ट टाइगर 1973 में शुरू किया गया था।
(b) प्रोजेक्ट एलीफैंट 1982 में शुरू किया गया था।
(c) 2026 में भारत में जैवमंडल निचयों की संख्या 12 है।
(d) 2020 में विश्व की कुल बाघ संख्या का 70 प्रतिशत भारत में था।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) a और d
(C) a और b
(D) a, b और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a, b और d

Rajasthan Lab Assistant Geography Answer Key 2026 Overview

Geography Answer KeyDetails
Exam NameRajasthan Lab Assistant Geography Exam 2026
Conducting BodyRajasthan Staff Selection Commission (RSSB)
Exam Date9 May 2026
CategoryAnswer Key
Official Answer Key Release DateJune 2026
Mode of Answer KeyOnline PDF
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Lab Assistant Geography Question Paper Analysis 2026

The Geography paper included questions from Rajasthan Geography, Indian Geography, Physical Geography, Climate, Soil, Rivers, Minerals, Environment, and Map-based topics. According to the initial reactions received from candidates, the paper was moderate in difficulty level. Some questions were directly based on previous year patterns and syllabus topics.

The detailed question paper analysis with section-wise review and memory-based questions will be updated here shortly after the exam.

Lab Assistant Geography Official Answer Key 2026 Release Date

RSSB is expected to release the Rajasthan Lab Assistant Geography Official Answer Key 2026 in June 2026 on its official portal. First, the provisional answer key will be released, and candidates will get an opportunity to check their responses. After reviewing objections submitted by candidates, the board will publish the final answer key PDF.

How to Download Rajasthan Lab Assistant Geography Answer Key PDF

Candidates can follow these simple steps to download the Lab Assistant Geography Exam paper Answer Key PDF:

  1. Visit the official website RSSB.Rajasthan.gov.in.
  2. On Homepage click on Answer Key Section.
  3. Click on the Geography Provisional Answer Key 2026 link.
  4. View and Download PDF .

Candidates can download the Rajasthan Lab Assistant Geography Answer Key 2026 PDF through the official RSSB answer key portal after release. The direct link for Geography answer key, solved paper PDF, and official solutions will be activated here once released by RSSB.

Direct Link : https://rssb.rajasthan.gov.in/answerkeys

Rajasthan Lab Assistant Geography Final Answer Key 2026

RSSB will release the Rajasthan Lab Assistant Geography Final Answer Key 2026 after reviewing all objections submitted by candidates. The final answer key PDF will contain revised answers, if any changes are made in the provisional key. Candidates can use the final answer key to calculate their final expected marks.

Scroll to Top