📢 Solved Paper & Admit Card Live – Join Telegram Now 3:00 बजे
Telegram

Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Answer Key 2026 PDF Download in Hindi, Complete Solved Question Paper

Lab Assistant Science Paper 2 Question Paper Solved 2026 in Hindi: https://rssblabassistant.com/answer-key/science-paper-2/

Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Answer Key 2026 PDF Download in Hindi, Complete Solved Question Paper

Rajasthan Staff Selection Commission (RSSB) will soon upload the Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Answer Key 2026 on its official website. Candidates who appeared in the 10 May Science Paper 1 examination can download the answer key PDF in Hindi and check unofficial solutions, solved questions, and detailed paper analysis. The direct PDF link for the Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Answer Key 2026 will be updated here after the official announcement.

Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Solved Question Paper 10 May 2026 in Hindi

The Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Exam GK 2026 was held on 10 May 2026 at different exam centres across Rajasthan. A huge number of candidates participated in the examination and are now searching for the solved paper and unofficial answer key PDF in Hindi.

QQ.1. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (फसल)सूची II (प्रकार)
(a) चाय(I) रेशिय/रेशा फसल
(b) सोयाबीन(II) रोपण फसल
(c) कपास और जूट(III) नकदी फसल
(d) मक्का(IV) खाध फसल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-I, c-III, d-IV
(B) a-I, b-IV, c-II, d-III
(C) a-II, b-III, c-I, d-IV
(D) a-I, b-IV, c-III, d-II
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-II, b-III, c-I, d-IV


Q.2. निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

(a) रौलेट सत्याग्रह 1919
(b) असहयोग और खिलाफत आंदोलन
(c) भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत
(d) चंपारण आंदोलन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, d, b, c
(B) b, d, c, a
(C) d, b, c, a
(D) d, a, b, c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) d, a, b, c


Q.3. निम्नलिखित को कोयले में नियत कार्बन की बढ़ती मात्रा के अनुसार व्यवस्थित करें:

(a) बिटुमेनी कोयला
(b) एन्थ्रासाइट कोयला
(c) लिग्नाइट कोयला
(d) पीट कोयला

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, c, a, d
(B) d, c, a, b
(C) a, b, d, c
(D) d, b, c, a
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) d, c, a, b


Q.4. भारत की निम्नलिखित प्रमुख नदियों को उनकी लंबाई के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) यमुना नदी
(b) तापी नदी
(c) गोदावरी नदी
(d) कृष्णा नदी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) c, d, a, b
(B) d, b, c, a
(C) b, d, a, c
(D) b, a, d, c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) b, d, a, c


Q.5. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे बड़ा सौर पार्क है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) कुरनूल अल्ट्रा मेगा सौर पार्क, आंध्र प्रदेश
(B) रीवा अल्ट्रा मेगा सौर पार्क, मध्य प्रदेश
(C) भादला सौर पार्क, राजस्थान
(D) पावागढ़ा सौर पार्क, कर्नाटक
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) भादला सौर पार्क, राजस्थान


Q.6. भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य में कोयला भंडारों का उच्चतम अनुमानित निक्षेप है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) झारखण्ड
(B) मध्य प्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश
(D) आंध्र प्रदेश-तेलंगाना
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) झारखण्ड


Q.7. निम्नलिखित में कौनसा महासागरीय जल में पाये जाने वाले लवणों में उच्चतम मात्रा में पाया जाने वाला लवण है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) कैल्सियम कार्बोनेट
(B) मैग्नीशियम क्लोराइड
(C) सोडियम क्लोराइड
(D) कैल्सियम सल्फेट
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) सोडियम क्लोराइड


Q.8. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का पूर्वी तट है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) सौराष्ट्र तट
(B) कोरोमंडल तट
(C) मालाबार तट
(D) कोंकण तट
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) कोरोमंडल तट


Q.9. अजंता-एलोरा गुफाएँ भारत के किस राज्य में स्थित हैं?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) राजस्थान
(B) झारखण्ड
(C) मध्य प्रदेश
(D) महाराष्ट्र
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) महाराष्ट्र


Q.10. शंकराचार्य का निम्नलिखित में से कौनसा मठ पुरी में स्थित है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) गोवर्धन मठ
(B) शारदा मठ
(C) ज्योतिर्मठ
(D) शृंगेरी मठ
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) गोवर्धन मठ


Q.11. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (बाँध)सूची II (स्थान/जिला)
(a) राणा प्रताप सागर बाँध(I) बोरावास गांव
(b) जवाहर सागर बाँध(II) रावतभाटा
(c) कोटा बैराज(III) बोरखेड़ा गांव
(d) माही बजाज सागर बाँध(IV) कोटा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-IV, c-II, d-III
(B) a-III, b-II, c-IV, d-I
(C) a-II, b-III, c-IV, d-I
(D) a-II, b-I, c-IV, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-II, b-III, c-IV, d-I


Q.12. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (झील)सूची II (जिला)
(a) सिलीसेढ़(I) अजमेर
(b) पुष्कर(II) नागौर
(c) डीडवाना(III) अलवर
(d) लूणकरणसर(IV) बीकानेर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-I, c-II, d-IV
(B) a-II, b-I, c-IV, d-III
(C) a-IV, b-I, c-II, d-III
(D) a-III, b-II, c-IV, d-I
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-III, b-I, c-II, d-IV


Q.13. राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को पश्चिम से पूर्व दिशा में व्यवस्थित करें:

(a) धौलपुर
(b) जोधपुर
(c) जैसलमेर
(d) दौसा
(e) अजमेर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) c, b, e, d, a
(B) b, c, d, e, a
(C) b, c, a, d, e
(D) d, b, e, a, c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) c, b, e, d, a


Q.14. अरावली की निम्नलिखित चोटियों को ऊँचाई के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) कुंभलगढ़
(b) दिलवाड़ा
(c) जरगा
(d) रघुनाथगढ़
(e) अचलगढ़

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) d, b, e, a, c
(B) a, b, e, d, c
(C) d, a, e, c, b
(D) b, a, c, d, e
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) d, b, e, a, c


Q.15. राजस्थान के कुल सिंचित क्षेत्र में से प्रतिशत सिंचित क्षेत्र के बढ़ते क्रम में सिंचाई के निम्नलिखित स्रोतों को व्यवस्थित करें:

(a) नहरें
(b) तालाब
(c) कुएँ और नलकूप
(d) अन्य स्रोत

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) d, b, c, a
(B) c, a, b, d
(C) d, b, a, c
(D) b, a, c, d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) d, b, a, c

Q.16. इंदिरा गांधी नहर परियोजना की निम्नलिखित लिफ्ट नहर को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) गुरु जम्भेश्वर लिफ्ट नहर
(b) जय नारायण व्यास लिफ्ट नहर (जोधपुर)
(c) वीर तेजाजी लिफ्ट नहर
(d) कंवर सेन लिफ्ट नहर (बीकानेर)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) d, b, c, a
(B) a, b, d, c
(C) b, c, d, a
(D) d, c, a, b
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b, d, c


Q.17. निम्नलिखित राजस्थान की ताँबा खदानों को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) गुलाबपुरा
(b) रेल मगरा
(c) खेतड़ी-सिंघाना
(d) खो-दरीबा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) c, d, a, b
(B) d, c, a, b
(C) c, b, a, d
(D) d, b, c, a
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) c, b, a, d


Q.18. निम्नलिखित वन्यजीव अभयारण्यों को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित करें:

(a) सीतामाता अभयारण्य
(b) शेरगढ़ अभयारण्य
(c) धवा (दोली) वन्यजीव अभयारण्य
(d) ताल छापर अभयारण्य

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, d, a, c
(B) d, c, b, a
(C) b, c, d, a
(D) c, b, d, a
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) b, c, d, a


Q.19. राजस्थान में सबसे अधिक लंबाई वाला राष्ट्रीय राजमार्ग (नए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक के अनुसार) कौनसा है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-23
(B) राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-25
(C) राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-11
(D) राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-21
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-11


Q.20. निम्नलिखित में से कौनसी विदेशी नस्ल की गाय है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) जर्सी
(B) कांकरेज
(C) नागौरी
(D) मेवाती
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) जर्सी


Q.21. निम्नलिखित में से कौनसी नदियां कोटा में त्रिकोणीय जलोढ़ मैदान निर्मित करती हैं?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) बेड़च, मानसी और मोरेल
(B) कांतली, साबी और काकनी
(C) सोम और जाखम
(D) चंबल, काली सिंध और पार्वती
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) चंबल, काली सिंध और पार्वती


Q.22. महाराणा प्रताप के जीवन से संबंधित निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

(a) हल्दीघाटी का युद्ध
(b) मेवाड़ का शासक बनना
(c) अपनी सैन्य तैयारियों को मुगलों की नजर से बचने के लिए अपनी रिहाइश को गोगुन्दा से कुंभलगढ़ हस्तांतरित करना
(d) दिवेर की विजय

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, c, a, d
(B) d, b, c, a
(C) b, c, d, a
(D) b, d, c, a
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) b, c, a, d


Q.23. जयपुर प्रजा मंडल के 1944 के अधिवेशन का अध्यक्ष किसे चुना गया?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) रमा देवी
(B) किशोरी देवी
(C) अंजना देवी चौधरी
(D) जानकी देवी बजाज
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) जानकी देवी बजाज


Q.24. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (पर्यटन स्थल)सूची II (स्थान)
(a) चित्रा महल(I) कोटा
(b) विजय स्तंभ(II) बूंदी
(c) अभेदा महल(III) टोंक
(d) सुनेहरी कोठी(IV) चित्तोड़गढ़

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-II, c-IV, d-I
(B) a-I, b-IV, c-II, d-III
(C) a-II, b-IV, c-I, d-III
(D) a-II, b-I, c-IV, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-II, b-IV, c-I, d-III


Q.25. राजस्थान के निम्नलिखित महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों को उनके जन्म वर्ष के अनुसार कालक्रम में व्यवस्थित करें:

(a) गौरी शंकर हीराचंद ओझा
(b) बावजी चतुरसिंह
(c) दयालदास
(d) कविराज श्यामल दास

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) c, d, a, b
(B) d, b, c, a
(C) c, b, a, d
(D) b, c, d, a
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) c, b, a, d


Q.26. राजस्थान के एकीकरण के संदर्भ में निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

(a) मत्स्य संघ का निर्माण
(b) संयुक्त राज्य राजस्थान का निर्माण
(c) राजस्थान संघ का निर्माण
(d) वृहत राजस्थान का निर्माण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) d, a, c, b
(B) a, d, c, b
(C) d, b, c, a
(D) a, c, b, d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) d, a, c, b


Q.27. निम्नलिखित कृषक आंदोलनों को उनके घटित होने के कालक्रम के अनुसार व्यवस्थित करें:

(a) बिजौलिया कृषक आंदोलन चरण-1
(b) मेव कृषक आंदोलन
(c) भरतपुर कृषक आंदोलन
(d) अलवर कृषक आंदोलन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, a, c, d
(B) c, d, a, b
(C) a, d, c, b
(D) a, b, d, c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a, b, d, c


Q.28. निम्नलिखित में से कौनसे कथन नसीराबाद क्रांति के संबंध में सत्य हैं?

(a) भारतीय सिपाहियों को नियंत्रित करने के लिए यूरोपीय सेना और बाहर से कुछ तोपें मंगवाई गई थी।
(b) 15 वीं बंगाल नेटिव इंफैन्ट्री की टुकड़ी को संदेह के कारण नसीराबाद भेजा गया था।
(c) चर्च और अधिकारियों के बंगले में आग लगा दी गई थी।
(d) 28 मई, 1857 को बंगाल नेटिव इंफैन्ट्री के सैनिकों ने तोपखाने पर नियंत्रण कर लिया।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) a, b, c और d
(C) b, c और d
(D) a, d और b
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) b, c और d

Q.29. “अग्नि नृत्य” के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं?

(a) राग और फाग के साथ अग्नि का मिश्रण इस नृत्य की दुर्लभ और अनूठी विशेषता है।
(b) महिला और पुरुष, दोनों इस नृत्य में भाग लेते हैं।
(c) इस नृत्य की उत्पत्ति बीकानेर के कतरियासर गांव में हुई थी।
(d) अंगारों का ढेर “धुणा” कहलाता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, c और d
(B) a, b, c और d
(C) a, b और c
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, c और d


Q.30. तारागढ़ (अजमेर) दुर्ग के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं?

(a) इसे गढ़ बीठली और अजयमेरु भी कहा जाता है।
(b) कर्नल टॉड के अनुसार, यह दुर्ग चौहान शासक पृथ्वीराज-III द्वारा निर्मित किया गया था।
(c) शाहजहां के शासनकाल के दौरान इस दुर्ग का संरक्षक विट्ठलदास गौड़ था।
(d) दुर्ग की प्राचीरें में 14 बड़े निगरानी टावर लगे हुए हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, c और d
(B) a, b और d
(C) a, c और d
(D) a, b और c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b और d


Q.31. राजस्थान की कालीबंगा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं?

(a) अमलानंद घोष ने इस स्थल के बारे में जानकारी दी थी।
(b) यहां जुता हुआ खेत भी मिला है।
(c) यहां छह छेदों के साथ बालक की खोपड़ी भी मिली है।
(d) यहां पाये गये मृदभाण्ड और खपरा हल्के, पतले हैं तथा सुनिर्मित नहीं हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) a, b और d
(C) b, c और d
(D) c और b
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, b और c


Q.32. चांद बावड़ी – आभानेरी के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं?

(a) यह राजा चन्द्र द्वारा स्थापित की गई थी।
(b) इसका वास्तविक नाम शोभा नगरी है।
(c) पर्यटन विभाग द्वारा प्रति वर्ष मार्च-अप्रैल महीने में यहां आभानेरी महोत्सव आयोजित किया जाता है।
(d) महोत्सव 2 दिनों तक आयोजित किया जाता है तथा राजस्थानी व्यंजन प्रस्तुत किए जाते हैं एवं नृत्य किये जाते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और d
(B) a और d
(C) a और b
(D) a और c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a और c


Q.33. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (आभूषण)सूची II (शरीर का अंग)
(a) कंडोरा/कन्दोरा(I) हाथ
(b) नोगरी(II) नाक
(c) भंवरकड़ी(III) कमर
(d) पीपलपत्रा(IV) कान

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-IV, c-III, d-II
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(C) a-II, b-I, c-III, d-IV
(D) a-III, b-I, c-II, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a-III, b-I, c-II, d-IV


Q.34. राजस्थान की भौतिक/प्राकृतिक विशेषताओं के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं?

(a) अधिकांश पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान टेथिस सागर का अवशेष है।
(b) राजस्थान की अरावली, गोंडवानालैंड का भाग है।
(c) सांभर, डीडवाना, पचपदरा जैसी राजस्थान की लवणीय झीलें टेथिस सागर का अवशेष हैं।
(d) अरावली प्रमुख जल-विभाजक के रूप में कार्य करती है, जो राज्य को दो भागों में बांटती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) a, b, c और d
(C) a और c
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b, c और d


Q.35. राजस्थान के पश्चिमी मरुस्थली क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) यह अरावली के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम में विस्तारित है।
(b) इसकी औसत ऊँचाई समुद्र तल से 30 से 50 मीटर तक है।
(c) यह गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, चुरु, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, नागौर, जोधपुर और सिरोही जिलों में विस्तृत है।
(d) यह क्षेत्र बालू से आच्छादित है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, c और d
(B) a, b और d
(C) a और d
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, c और d


Q.36. राजस्थान की अपवाह प्रणाली के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) राजस्थान की अपवाह प्रणाली अरावली श्रृंखला द्वारा निर्धारित होती है।
(b) भारत की महान जल विभाजक रेखा राजस्थान की नदियों को दो भागों में बांटती है।
(c) जल विभाजक के पूर्व में, बनास और इसकी सहायक नदियां चंबल में मिलती हैं।
(d) जल विभाजक के पश्चिम और दक्षिण में नदियां बंगाल की खाड़ी में प्रवाहित होती हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और d
(B) a, b और c
(C) a और d
(D) b और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b और c


Q.37. राजस्थान की जलवायु विशेषताओं के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) रेत की प्रचुरता के कारण तापमान की दैनिक और वार्षिक रेंज उच्च रहती है।
(b) शीत ऋतु में कुछ स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु (हिमांक) तक गिरता है।
(c) राजस्थान में शुष्क और उप-आर्द्र मानसून प्रकार की जलवायु विद्यमान है।
(d) वर्षा की मात्रा पूर्व से पश्चिम तथा दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और d
(B) b, c और d
(C) a और c
(D) a, b और c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a, b और c

Q.38. राजस्थान की लाल-पीली मृदा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) यह मिट्टी सवाई माधोपुर, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर और भीलवाड़ा जिलों के पश्चिमी भागों में पाई जाती है।
(b) यह मिट्टी मूंगफली और कपास की खेती के लिए उचित नहीं है।
(c) इसमें कैल्शियम और नाइट्रोजन की कमी होती है।
(d) इस मिट्टी का लाल और पीला रंग इसकी लौह धारिता के कारण होता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, c और d
(B) b, a और d
(C) a, b और c
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, c और d


Q.39. राजस्थान में धोकड़ा वनों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) ये वन राज्य की मुख्य वन संपदा में शामिल हैं।
(b) ये वन कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, जयपुर, अलवर, अजमेर, उदयपुर आदि ज़िलों में अधिक पाए जाते हैं।
(c) ये वन राजस्थान में 50 से 90 मीटर की ऊँचाई तक अधिक पाए जाते हैं।
(d) इन वनों में धोक पेड़ों के अतिरिक्त अरंज, खैर, खिरनी, सालार, गोडल के पेड़ भी पाए जाते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, c और d
(B) b और c
(C) a, c और d
(D) a, b और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a, b और d


Q.40. राजस्थान के अरावली क्षेत्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) उत्तरी अरावली का विस्तार जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर और झुंझुनूं जिलों में है।
(b) मध्य अरावली अजमेर और जयपुर के बीच विस्तृत है।
(c) भोराट का पठार उदयपुर के उत्तर में कुंभलगढ़ और गोगुन्दा के बीच स्थित है।
(d) इस पहाड़ी क्षेत्र की औसत ऊँचाई 500 मीटर है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b और d
(B) a, b और c
(C) a, b और d
(D) a, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a, c और d


Q.41. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (गाय की नस्ल)सूची II (मुख्य क्षेत्र)
(a) राठी(I) अजमेर, पाली, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़
(b) गिर(II) बाड़मेर, सांचौर, नेहड़ और जोधपुर के भाग
(c) कांकरेज(III) जालौर, सिरोही और उदयपुर
(d) सांचौरी(IV) बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और चुरू के भाग

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-IV, b-I, c-III, d-II
(B) a-I, b-II, c-III, d-IV
(C) a-IV, b-I, c-II, d-III
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-IV, b-I, c-II, d-III


Q.42. सूची I (भारतीय पारंपरिक ऋतुएँ) को सूची II (उन ऋतुओं के दौरान पड़ने वाले त्योहार) से सुमेलित करें:

सूची I (ऋतु)सूची II (त्योहार)
(a) वसंत(I) कार्तिक पूर्णिमा
(b) ग्रीष्म(II) मकर संक्रांति, पोंगल
(c) हेमंत(III) बैशाखी, उगादी
(d) शिशिर(IV) गुरुपूर्णिमा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-IV, c-I, d-II
(B) a-IV, b-III, c-I, d-II
(C) a-I, b-II, c-III, d-IV
(D) a-II, b-IV, c-I, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-III, b-IV, c-I, d-II


Q.43. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (नदी)सूची II (सहायक नदियां)
(a) बनास नदी(I) परवण
(b) काली सिंध नदी(II) सूकड़ी
(c) लूणी नदी(III) जाखम
(d) माही नदी(IV) कोठारी, मेनाल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-IV, b-I, c-II, d-III
(B) a-IV, b-III, c-I, d-II
(C) a-IV, b-II, c-I, d-III
(D) a-III, b-I, c-II, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a-IV, b-III, c-I, d-II


Q.44. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (मृदाएं)सूची II (विशेषताएं)
(a) काली मिट्टी(I) नाइट्रोजन, फास्फोरस, ह्यूमस आदि की कमी
(b) लैटेराइट मिट्टी(II) उच्चतर मृत्तिका सामग्री के साथ लोमी मृदा
(c) मरुस्थली मिट्टी(III) कैल्शियम, फास्फोरस, पोटाश और लौह सामग्री की प्रचुरता
(d) जलोढ़ मिट्टी(IV) निम्न उर्वरता और उच्च लवणता

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-I, c-II, d-IV
(B) a-II, b-I, c-IV, d-III
(C) a-II, b-IV, c-I, d-III
(D) a-I, b-IV, c-II, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-III, b-I, c-II, d-IV


Q.45. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (खनिज)सूची II (स्थान)
(a) ताँबा(I) जावर, राजपुरा-दरीबा
(b) सीसा-जस्ता(II) रेवत और भाकरी
(c) टंगस्टन(III) मकराना
(d) संगमरमर(IV) खेतड़ी-सिंघाना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-IV, c-II, d-III
(B) a-IV, b-I, c-II, d-III
(C) a-IV, b-II, c-I, d-III
(D) a-III, b-II, c-IV, d-I
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a-IV, b-I, c-II, d-III


Q.46. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (जनजातियां)सूची II (क्षेत्र)
(a) एस्किमो, सैमोयेड(I) भूमध्यरेखीय सघन वन
(b) पिग्मी, सीमांग, साकाई(II) ध्रुवीय और ठंडे क्षेत्र
(c) बुशमैन(III) दुर्गम पहाड़ी और पठारी क्षेत्र
(d) भील, गोंड, मीणा, नागा(IV) शुष्क और गर्म मरुस्थल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-I, b-IV, c-II, d-III
(B) a-II, b-IV, c-I, d-III
(C) a-IV, b-I, c-II, d-III
(D) a-II, b-I, c-IV, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-IV, b-I, c-II, d-III

Q.47. विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट निम्नलिखित में से किस शहर में आयोजित होता है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) न्यूयॉर्क
(B) लंदन
(C) सिडनी
(D) पेरिस
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) लंदन


Q.48. निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:

(a) अरब स्प्रिंग
(b) फ्रांसीसी क्रांति
(c) रूस की क्रांति
(d) द्वितीय विश्व युद्ध

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) c, a, b, d
(B) d, b, c, a
(C) b, c, a, d
(D) b, a, d, c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) b, c, a, d


Q.49. सुमात्रा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

(a) इसका वर्तमान नाम इंडोनेशिया है।
(b) पुराने समय में, इस द्वीप को स्वर्णिम द्वीप के रूप में जाना जाता था।
(c) दक्षिण भारत के राजेन्द्र चोल-1 ने भी यहाँ प्रभुत्व कायम रखा था।
(d) यहाँ विजय राजवंश का शासन 4 से 7वीं शताब्दी के बीच कायम रहा था।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, c और d
(B) b और d
(C) b और c
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) b और c


Q.50. लेखांकन में दोहरी प्रविष्टि प्रणाली की उत्पत्ति और विकास के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) यह इटली में विकसित हुई थी।
(b) 1494 में लुकास पैसिओली ने अपनी पुस्तक में इस विधि के सिद्धांत का वर्णन किया था।
(c) 1795 में एडवर्ड जोंस ने इस विधि संबंधी एक पुस्तक लिखी थी।
(d) यह भारत में ब्रिटिश अवधि के दौरान प्रयुक्त की गई थी।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) c और d
(B) a, b, c और d
(C) a और b
(D) a, b और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a, b और d


Q.51. विस्तारशील ब्रह्माण्ड परिकल्पना के अनुसार, किसने इस बारे में साक्ष्य प्रदान किया था कि ब्रह्माण्ड विस्तारशील है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) ओटो शिम्ट
(B) कार्ल वैईजास्कर
(C) लाप्लास
(D) एडविन हब्बल
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) एडविन हब्बल


Q.52. दक्कन पठार की उत्पत्ति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) लाखों वर्ष पूर्व यह टेथिस सागर के दक्षिण में स्थित गोंडवानालैंड का भाग था।
(b) भूवैज्ञानिक इतिहास के कालक्रम में, गोंडवानालैंड का विखंडन और विभाजन हुआ।
(c) प्रायद्वीपीय भारत, विखंडित गोंडवानालैंड से उत्तर-पूर्व दिशा में विस्थापित होकर अपनी वर्तमान स्थिति में आया था।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a और c
(B) a, b और c
(C) a और b
(D) b और c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b और c


Q.53. थार मरुस्थल के महत्व के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) मरुस्थल के शुष्क भागों में पशुपालन और पशुचारण मुख्य पेशा है।
(b) पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित होने के कारण इस क्षेत्र का रणनीतिक महत्व है।
(c) इस क्षेत्र में, विभिन्न खनिज जैसे कोयला, ताँबा, रॉक फॉस्फेट, खनिज तेल, प्राकृतिक गैस आदि पाये जाते हैं।
(d) यह अपनी भू-आकृतिक विशिष्टताओं के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b, c और d
(B) c और d
(C) a, b और c
(D) b और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a, b, c और d


Q.54. “हड़प्पा सभ्यता” के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) इसे सिंधु घाटी सभ्यता के रूप में भी जाना जाता है।
(b) शब्द हड़प्पा की व्युत्पत्ति उस स्थान से हुई है, जहाँ सभ्यता को पहचाना गया था।
(c) सभ्यता का कुल काल विस्तार 6000 BCE से 1300 BCE तक है।
(d) सभ्यता का पतन लगभग 1900 BCE के आस-पास आरंभ हुआ था।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) c और d
(B) a, b, c और d
(C) a, b और c
(D) b और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b, c और d

Q.55. मौर्य साम्राज्य के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) मौर्यों का उल्लेख उत्तर बौद्ध, जैन और पुराण साहित्य में हुआ है।
(b) अशोक प्रथम शासक था जिसने अपनी प्रजा और अधिकारियों के लिए प्रस्तर सतहों पर अपने संदेश उत्कीर्णित करवाए थे।
(c) अशोक ने अभिलेखों का उपयोग धम्म की अपनी अवधारणा की उद्घोषणा करने में किया था।
(d) चन्द्रगुप्त मौर्य ने इस साम्राज्य की स्थापना की थी।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) c और d
(B) b और d
(C) a, b, c और d
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a, b, c और d


Q.56. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (विद्रोह का स्थान)सूची II (नेता)
(a) झांसी(I) नाना साहिब
(b) अवध(II) बहादुर शाह
(c) कानपुर(III) बिरजिस कद्र
(d) दिल्ली(IV) रानी लक्ष्मी बाई

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-I, c-III, d-IV
(B) a-IV, b-III, c-I, d-II
(C) a-IV, b-II, c-III, d-I
(D) a-I, b-IV, c-III, d-II
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-IV, b-II, c-III, d-I


Q.57. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (कोपेन द्वारा जलवायु का वर्गीकरण)सूची II (विशेषताएं)
(a) उष्णकटिबंधीय(I) संभावित वाष्पीकरण वर्षा से अधिक होता है
(b) शुष्क जलवायु(II) सबसे ठंडे महीने का औसत तापमान -3°C से अधिक लेकिन 18°C से कम होता है
(c) गर्म जलवायु(III) सभी महीनों का औसत तापमान 10°C से कम होता है
(d) ठंडी जलवायु(IV) सबसे ठंडे महीने का औसत तापमान 18°C या उससे अधिक होता है

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-IV, b-I, c-II, d-III
(B) a-IV, b-II, c-III, d-I
(C) a-IV, b-I, c-III, d-II
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) a-IV, b-I, c-II, d-III


Q.58. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (नाम)सूची II (प्रकार)
(a) व्हीलर द्वीप(I) प्रवाल द्वीप
(b) बूचर द्वीप(II) पर्वतीय द्वीप
(c) अंडमान और निकोबार द्वीप(III) चट्टानी द्वीप
(d) लक्षद्वीप समूह(IV) जलोढ़ द्वीप

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-I, c-III, d-IV
(B) a-I, b-IV, c-II, d-III
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-IV, b-II, c-I, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-IV, b-III, c-II, d-I


Q.59. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (त्योहार)सूची II (माह)
(a) तीज(I) फाल्गुन
(b) होली(II) वैशाख
(c) अक्षय तृतीया(III) चैत्र
(d) गणगौर(IV) श्रावण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-I, c-IV, d-III
(B) a-IV, b-I, c-II, d-III
(C) a-III, b-I, c-II, d-IV
(D) a-IV, b-II, c-I, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a-IV, b-I, c-II, d-III


Q.60. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (दुर्ग)सूची II (प्रकार)
(a) जैसलमेर दुर्ग(I) वन दुर्ग
(b) सिवाणा दुर्ग(II) धान्वन दुर्ग
(c) गागरोण दुर्ग(III) ऐरण दुर्ग
(d) जालौर दुर्ग(IV) औदुक दुर्ग

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-II, c-I, d-IV
(B) a-IV, b-I, c-II, d-III
(C) a-II, b-I, c-IV, d-III
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a-II, b-III, c-IV, d-I


Q.61. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (जन आंदोलन)सूची II (व्यक्तित्व)
(a) हाड़ौती प्रजामंडल(I) माणिक्यलाल वर्मा
(b) मेवाड़ प्रजामंडल(II) कर्पूरचंद पाटनी
(c) जयपुर प्रजामंडल(III) पंडित नयनूराम शर्मा
(d) धौलपुर प्रजामंडल(IV) कृष्ण दत्त पालीवाल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-II, c-I, d-IV
(B) a-I, b-II, c-III, d-IV
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-III, b-I, c-II, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a-III, b-I, c-II, d-IV

Q.62. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (मेला)सूची II (स्थान)
(a) खाटूश्यामजी मेला(I) सीकर जिला
(b) भर्तृहरि मेला(II) अलवर जिला
(c) करणीमाता मेला(III) देशनोक, बीकानेर
(d) शीतलामाता मेला(IV) चाकसू, जयपुर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-II, b-III, c-IV, d-I
(B) a-I, b-IV, c-II, d-III
(C) a-III, b-I, c-II, d-IV
(D) a-III, b-II, c-I, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-III, b-I, c-II, d-IV


Q.63. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि राजपूत शक अथवा सीथियन के वंशज हैं?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) गौरीशंकर हीराचंद ओझा
(B) चन्द्र बरदाई
(C) डॉ. बी. आर. भंडारकर
(D) जेम्स टॉड
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) जेम्स टॉड


Q.64. निम्नलिखित में से किसे मेवाड़ क्षेत्र में चार-भुजाओं वाला लोक देवता माना जाता है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) रामदेवजी
(B) कल्लाजी
(C) हड़बूजी
(D) मल्लीनाथजी
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) कल्लाजी


Q.65. निम्नलिखित में से किसे अबुल फजल द्वारा सशस्त्र दुर्ग (बख्तरबंद दुर्ग) कहा गया था?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) रणथम्भौर दुर्ग
(B) तारागढ़ दुर्ग
(C) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
(D) सिवाणा दुर्ग
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) रणथम्भौर दुर्ग


Q.66. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली प्रस्थान कर रहे महाराणा फतेह सिंह के समक्ष “चेतावनी रा चूंगटियां” रचना प्रस्तुत की थी?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) केसरी सिंह बारहठ
(B) स्वामी विवेकानंद
(C) सज्जन कीर्ति सुधाकर
(D) बंकिम चन्द्र चटर्जी
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) केसरी सिंह बारहठ


Q.67. राजस्थान में 1857 की क्रांति के दौरान कोटा राज्य का ब्रिटिश पॉलिटिकल एजेंट कौन था?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) शॉवर्स औरे
(B) मेजर बर्टन
(C) मैक मेसन
(D) मॉरिसन
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) शॉवर्स औरे


Q.68. गुहिल राजवंश में से किसने चण्डीशतक, गीत गोविन्द और संगीत रत्नाकर पर टीकाएँ लिखी थी?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) राणा सांगा
(B) राणा हम्मीर
(C) महाराणा मोकल
(D) महाराणा कुम्भा
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) महाराणा कुम्भा


Q.69. निम्नलिखित में से कौनसी राजस्थान की मरुस्थली मृदा की विशेषता है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) निम्न लवणता और उच्च उर्वरता
(B) निम्न उर्वरता और उच्च लवणता
(C) इसमें उच्च उर्वरता और उच्च लवणता होती है।
(D) जल धारण क्षमता उच्च होती है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) निम्न उर्वरता और उच्च लवणता


Q.70. राजस्थान के किस प्रकार के वनों में खेजड़ी, रोहिड़ा, बेर, केर, और थोर पेड़ पाये जाते हैं?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) सालार वन
(B) धोकड़ा वन
(C) उष्णकटिबंधीय कंटीले वन
(D) शुष्क सागौन वन
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) उष्णकटिबंधीय कंटीले वन


Q.71. निम्नलिखित में से कौनसी राजस्थान की खारे पानी की झील नहीं है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) कोलायत झील
(B) पचपदरा झील
(C) कुचामन झील
(D) डीडवाना झील
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) कोलायत झील


Q.72. “कृषि-जलवायु प्रदेश IV B: राजस्थान का आर्द्र दक्षिणी मैदान” के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) यहां रक्ताभ मध्यम और कैल्शियम युक्त मृदा पाई जाती है।
(B) जालौर, पाली और सिरोही के भाग इस क्षेत्र में सम्मिलित है।
(C) औसत वर्षा – 20 से 30 सेमी
(D) अधिकतम तापमान: 52°C और न्यूनतम तापमान : –2°C.
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) यहां रक्ताभ मध्यम और कैल्शियम युक्त मृदा पाई जाती है।


Q.73. बाणगंगा नदी का उद्गम कहाँ से होता है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) खम्नोर पहाड़ियाँ
(B) नाग पहाड़
(C) जानापाव पहाड़ियाँ
(D) जयपुर का विराटनगर
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) खम्नोर पहाड़ियाँ


Q.74. राजस्थान की “कालीबाई भील उड़ान योजना” के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) योजना के अंतर्गत राजस्थान में 10 से 45 आयु वर्ग की लड़कियों और महिलाओं को नि:शुल्क सैनेटरी नैपकिन प्रदान की जाती है।
(b) मासिक धर्म स्वास्थ्य, गरिमा और सुरक्षा को बढ़ावा देना।
(c) राजस्थान चिकित्सा सेवाएँ निगम और राजीविका सैनेटरी नैपकिन क्रय करेगा।
(d) यह नि:शुल्क नैपकिन आंगनवाड़ी केन्द्रों और विद्यालयों सहित विभिन्न संस्थानों को प्रदान की जाएंगी।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और d
(B) a, b, c और d
(C) a, c और d
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b, c और d

Q.75. “डॉ. सविता बेन अंबेडकर अंतर जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना” के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) राज्य सरकार सवर्ण हिन्दुओं और अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के बीच अंतरजातीय विवाहों को बढ़ावा देती है।
(b) 31 मार्च, 2023 तक पंजीकृत विवाहों के लिए प्रति युगल ₹ 5 लाख का प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है।
(c) वर्ष 2025-26 के दौरान (दिसंबर तक) ₹14.70 करोड़ की राशि व्यय हो चुकी है।
(d) 1 अप्रैल 2023 के पश्चात् पंजीकृत विवाहों के लिए प्रोत्साहन बढ़ाकर ₹50 लाख प्रति युगल कर दिया गया है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और c
(B) b, c और d
(C) c और d
(D) a, b और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a, b और d


Q.76. राजस्थान लॉजिस्टिक्स नीति 2025 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) विद्युत शुल्क और मंडी शुल्क में 7 वर्षों तक 100% छूट
(b) 7 वर्षों की अवधि के लिए 7% की दर पर ब्याज सब्सिडी, वार्षिक ₹50 लाख तक
(c) ₹50 लाख तक अग्नि जांच/पहचान प्रणालियों की लागत के 20% का एकमुश्त पुनर्भुगतान
(d) इसके प्रोत्साहन और लाभ, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 के प्रावधानों के साथ संरेखित/सुसंगत हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) b, c और d
(B) c और d
(C) a, b और c
(D) a, b और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a, b और d


Q.77. जोधपुर – पाली – मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। सही कथनों का चयन करें:

(a) जोधपुर – पाली – मारवाड़ औद्योगिक नोड को विशेष निवेश क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया गया है।
(b) जेपीएमआईए का उत्तरदायित्व रिको को दिया गया है।
(c) चरण-A ₹ 921.66 करोड़ की अनुमानित परियोजना लागत के साथ 1,577.69 एकड़ के कुल क्षेत्र को आच्छादित (कवर) करता है।
(d) जेपीएमआईए में पाली जिले के 90 गांव शामिल हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a और b
(B) a, b और c
(C) a और d
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b और c


Q.78. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (केन्द्र/बाज़ार)सूची II (जिला)
(a) जैविक खाद्य बाज़ार(I) बांसवाड़ा
(b) किन्नू उत्कृष्टता केन्द्र(II) अलवर
(c) प्याज और सब्जियां उत्कृष्टता केन्द्र(III) श्रीगंगानगर
(d) आम उत्कृष्टता केन्द्र(IV) जोधपुर, कोटा और उदयपुर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-I, c-II, d-IV
(B) a-III, b-II, c-IV, d-I
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-IV, b-II, c-I, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) a-IV, b-II, c-I, d-III


Q.79. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची I (विरासत स्थल)सूची II (जिला)
(a) केवलादेव राष्ट्रीय पार्क(I) भरतपुर
(b) कुंभलगढ़ दुर्ग(II) राजसमंद
(c) गागरोण दुर्ग(III) झालावाड़
(d) जंतर मंतर(IV) जयपुर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-II, c-I, d-IV
(B) a-I, b-IV, c-II, d-III
(C) a-II, b-I, c-IV, d-III
(D) a-II, b-III, c-I, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-II, b-I, c-IV, d-III


Q.80. निम्नलिखित में से कौनसी हवा दक्षिण भारत में आम्र बौछार के नाम से जानी जाती है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) भूमि से सागर की ओर प्रवाहित होने वाली हवाएं
(B) शुष्क हवाएं
(C) गर्म और शुष्क हवाएं
(D) तटवर्ती क्षेत्रों में सागर से भूमि की ओर प्रवाहित होने वाली हवाएं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) तटवर्ती क्षेत्रों में सागर से भूमि की ओर प्रवाहित होने वाली हवाएं


Q.81. निम्नलिखित में से कौनसी विधि कारण-प्रभाव संबंध स्थापित करने के लिए उचित है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) सर्वेक्षण विधि
(B) व्यक्ति-अध्ययन विधि
(C) प्रयोगमूलक विधि
(D) प्रेक्षणमूलक विधि
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) प्रयोगमूलक विधि


Q.82. “अव्यक्त अधिगम” से कौन संबद्ध है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) टोलमेन
(B) कोहलर
(C) आई. वी. पैवलॉव
(D) थॉर्नडाइक
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) टोलमेन

Q.83. बुद्धि लब्धि (आई क्यू) की निम्नलिखित में से कौनसी रेंज बुद्धिमत्ता दिव्यांगता की मध्यम स्तर श्रेणी के अंतर्गत रखी जाती है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) आईक्यू 20-25 से लगभग 35-40
(B) आईक्यू 20-25 से कम
(C) आईक्यू 55 से लगभग 70
(D) आईक्यू 35-40 से लगभग 50-55
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) आईक्यू 35-40 से लगभग 50-55


Q.84. 15 वर्ष की मानसिक आयु के 12 वर्षीय बालक की बुद्धि लब्धि (आईक्यू) क्या होगी?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) 125
(B) 130
(C) 80
(D) 100
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) 125


Q.85. निम्नलिखित सोपान रचनात्मक चिंतन की प्रक्रिया से संबंधित हैं इन्हें सही अनुक्रम में व्यवस्थित करें:

(a) प्रतिदीप्ति
(b) सत्यापन
(c) तैयारी
(d) उद्भवन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, d, b, c
(B) d, a, c, b
(C) b, c, a, d
(D) c, d, a, b
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (D) c, d, a, b


Q.86. मनोलैंगिक विकास के फ्रॉयड के पाँच सोपानों/चरणों को सही अनुक्रम में व्यवस्थित करें:

(a) लैंगिक चरण
(b) गुदीय चरण
(c) सुषुप्त चरण
(d) मौखिक चरण
(e) जननांग चरण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) d, b, a, c, e
(B) b, d, a, c, e
(C) b, d, e, a, c
(D) c, b, d, e, a
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (A) d, b, a, c, e


Q.87. एंडरसन ने अधिगम की विश्लेषणात्मक और संबंधात्मक शैलियों के बीच विभेद किया है। विश्लेषणात्मक शैली द्वारा प्रदर्शित विशेषताओं की पहचान करें:

(a) अमूर्त विचारों के लिए बेहतर स्मृति होना
(b) अनुक्रमात्मक और संरचनात्मक चिंतन दर्शाना
(c) अंतःप्रज्ञात्मक चिंतन दर्शाना
(d) पूर्ण चित्र/आयाम के रूप में सूचना का बोध करना
(e) पूर्ण चित्र/आयाम से सूचना को अलग/पृथक् करना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) c और d
(B) a, b और e
(C) a, c और d
(D) a और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (B) a, b और e


Q.88. व्यक्तित्व के वृहत् पाँच कारक मॉडल (कोस्टा और मैक्रै) में सम्मिलित कारकों की पहचान करें:

(a) सहमतिपरकता
(b) मनस्तापिता (साइकोटिसिज्म)
(c) अंतरात्मपरकता
(d) अनुभव के प्रति खुलापन
(e) मेसोमोर्फिक

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a, b और e
(B) a, b, d और e
(C) a, c और d
(D) b, c और d
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a, c और d


Q.89. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची Iसूची II
(a) अधिग्रहण(I) एक अभिधारणा (सीआर) को सीएस और यूसीएस की निरंतर युग्मन श्रृंखला द्वारा प्राप्त किया जाता है
(b) समवर्ती अनुबंधन(II) सीएस और यूसीएस को एक ही समय पर प्रस्तुत किया जाता है
(c) अनुगामी अनुबंधन(III) सीएस को पहले प्रस्तुत किया जाता है और थोड़े समय के अंतराल के बाद यूसीएस प्रस्तुत किया जाता है
(d) पश्चगामी अनुबंधन(IV) यूसीएस को सीएस से पहले प्रस्तुत किया जाता है

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-IV, c-I, d-II
(B) a-IV, b-III, c-I, d-II
(C) a-I, b-II, c-III, d-IV
(D) a-II, b-IV, c-I, d-III
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-I, b-II, c-III, d-IV


Q.90. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:

सूची Iसूची II
(a) इंद्रियगतिकी चरण(I) 0-2 वर्ष
(b) औपचारिक प्रचालन चरण(II) 11-15 वर्ष
(c) पूर्व-प्रचालन चरण(III) 2-7 वर्ष
(d) ठोस-प्रचालन चरण(IV) 7-11 वर्ष

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) a-III, b-IV, c-I, d-II
(B) a-I, b-II, c-III, d-IV
(C) a-I, b-IV, c-III, d-II
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Ans. (C) a-I, b-IV, c-III, d-II

The complete solved paper, memory-based questions, and expert solutions will be added here after the exam is over and candidates share the paper details from examination centres.

Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Answer Key 2026 Overview

Science Paper 1 Answer KeyDetails
Exam NameRajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Exam 2026
Conducting AuthorityRajasthan Staff Selection Commission (RSSB)
Exam Date10 May 2026
Exam Time3 PM TO 5 PM
CategoryAnswer Key
Expected Answer Key ReleaseJune 2026
Answer Key ModeOnline PDF
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Question Paper Analysis 2026

The Science Paper 1 examination covered topics from Physics, Chemistry, Biology, laboratory methods, scientific instruments, and General Science. According to candidates, the paper was moderate and a few questions were repeated from previous exam trends.

The complete paper review along with section-wise analysis and memory-based questions will be updated soon.

Lab Assistant Science Paper 1 Official Answer Key 2026 Release Date

RSSB is likely to release the Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Official Answer Key 2026 in June 2026. The board will first publish the provisional answer key and later release the final answer key after reviewing objections submitted by candidates.

How to Download Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Answer Key PDF

Candidates can follow these simple instructions to download the Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Answer Key PDF:

  1. Visit the official RSSB website.
  2. Open the Answer Key section available on the homepage.
  3. Click on the Science Paper 1 Answer Key 2026 link.
  4. The answer key PDF will appear on the screen.
  5. Download and save the PDF for future reference.

Lab Assistant Science Paper 1 Answer Key 2026 Direct Link

Candidates can access the Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Answer Key 2026 PDF through the official RSSB answer key portal after release. The direct download link for Science Paper 1 solved paper PDF and official answer key will be activated below.

Direct Link: https://rssb.rajasthan.gov.in/answerkeys

Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Final Answer Key 2026

RSSB will publish the Rajasthan Lab Assistant Science Paper 1 Final Answer Key 2026 after checking all objections received from candidates. If any modifications are made in the provisional answer key, the updated answers will be included in the final PDF. Candidates can use the final answer key to estimate their final marks.

Scroll to Top